ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी की ओर से आ रही एक बस से लालकुआं के आस-पास अचानक सड़क में एक युवक सिर के बल गिरा

गंभीर घायल युवक को लोग ने ऑटो में बिठाकर पीएचसी लालकुआं पहुंचाया

लालकुआं। यहां वन विकास निगम के डिपो संख्या चार और पांच के बीच हाईवे में चलती बस से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जिसे पहले पीएचसी लालकुआं और उसके बाद हायर सेंटर को रेफर कर दिया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है, साथ ही युवक की अब तक शिनाख्त भी नहीं हो सकी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की दोपहर को लगभग 1 बजे हल्द्वानी की ओर से आ रही एक बस से डिपो संख्या चार और पांच के बीच अचानक सड़क में एक युवक सिर के बल गिर पड़ा, कुछ देर तक लोग गंभीर घायल युवक को देखते रहे उसके बाद उसे ऑटो में बिठाकर पीएचसी लालकुआं पहुंचाया गया।

जहां उसकी हालत नाजुक होने पर उसे डॉ सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी को रेफर कर दिया गया। युवक के सिर में गंभीर चोट है और वह होश में नहीं आ सका है।

सड़क में मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि हल्द्वानी की ओर से आ रही एक बस से अचानक यह युवक बीच सड़क में सिर के बल गिर पड़ा, परंतु बस चालक ने बस को नहीं रोका, और बस तेजी के साथ लालकुआं की ओर को चली गई।

मौके पर मौजूद कुछ लोग यह कह रहे थे कि संभवत युवक बस से कूदा होगा, जबकि कुछ लोगों का कहना था कि उसे बस से धक्का भी दिया जा सकता है, लेकिन इतनी बड़ी बात हो जाने के बावजूद बस चालक ने गाड़ी नहीं रोकी और बस तेजी के साथ लालकुआं की ओर को चली गई।

यह भी पढ़ें :  संस्कृत सप्ताह के तहत संस्कृत विभाग में विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन, विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.