नरीमन चौराहे पर हुआ सड़क हादसा

सीपीयू कर्मी  ने ऑटो में बिठाकर घायलों को उपचार हेतु पहुंचाया अस्पताल

हल्द्वानी। सायं काठगोदाम के नरीमन चौराहे पर एक थार वाहन UK04AN 8600 द्वारा एक स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।

जिससे स्कूटी में सवार महिला सीमा और पुरुष पंकज निवासी आवास विकास गंभीर रूप से घायल हो गए।

उसी दौरान सीपीयू हॉक मोबाइल में तैनात कांस्टेबल रोहित सिंह द्वारा सूझबूझ और त्वरित कार्यवाही कर दोनों घायलों को ऑटो में बिठाकर प्राथमिक उपचार के लिए निकटतम चिकित्सालय ले जाया गया और घायलों का उपचार करवाया।

पुलिस की त्वरित कार्यवाही के लिए स्थानीय लोगों और घायलों ने सीपीयू कर्मी का तहे दिल से आभार जताया। 

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कुमाऊं में रिश्तों का कत्ल: भतीजे ने लोहे की रॉड से चाचा-चाची की हत्या, बहू को भी किया लहूलुहान

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.