भारत विकास परिषद शाखा हल्द्वानी द्वारा पांच दिवसीय बाल संस्कार शिविर 20 अप्रैल 2025 से 24 अप्रैल 2025 तक मां गायत्री फाउंडेशन, राजपुरा में संपन्न हुआ।

हल्द्वानी। प्रतिदिन शिविर की शुरुआत वंदे मातरम राष्ट्रगीत से हुई।

शिविर में मुख्य रूप से बच्चों को योग, साइंस क्राइम, सेल्फ डिफेंस, आर्ट एंड क्राफ्ट, स्वास्थ्य देखभाल संबंधी विषयों की जानकारी दी गई।

बच्चों को गायत्री मंत्र का पाठ, कहानी लेखन, गुड टच बैड टच और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के लाभ हानि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

राष्ट्रीय हित में पानी बचाओ पौधा लगाओ और प्लास्टिक त्याग जैसे विषयों पर भी चर्चा की गई। शिविर से 65 के करीब बच्चे लाभान्वित हुए।

इस मौके पर मुख्य रूप से शाखा अध्यक्ष दीपक बख्शी, शाखा सचिव डॉ निधि अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अमित अग्रवाल, महिला उपाध्यक्ष एकता अग्रवाल, उपाध्यक्ष संस्कार डॉ अभिषेक मित्तल, रक्तदान शिविर संयोजक भवानी शंकर नीरज, शिखा अग्रवाल, मीनू गुप्ता, मोनिका मित्तल, एडवोकेट सीमा बक्शी तथा मां गायत्री फाउंडेशन की अध्यक्ष शशि द्विवेदी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  भाजपा में विधानसभा टिकट को लेकर हलचल तेज, हल्द्वानी-कालाढूंगी-लालकुआं सीटों पर दावेदारों की लंबी फेहरिस्त

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.