ब्रेकिंग न्यूज़

देहरादून में महाराष्ट्र नंबर की गाड़ी से तीन लोग हिरासत में, हवाला नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका; इनकम टैक्स विभाग भी जांच में जुटा

 देहरादून में पुलिस चेकिंग के दौरान एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है। देर रात पुलिस ने एक संदिग्ध स्कॉर्पियो वाहन से 1 करोड़ 55 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। यह रकम गाड़ी में बनाए गए सीक्रेट केबिन में छिपाकर रखी गई थी। मामले में पुलिस हवाला नेटवर्क समेत कई एंगल से जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार हालिया घटनाओं के बाद एसएसपी देहरादून के निर्देश पर पूरे जिले में संदिग्ध वाहनों की सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान 15 मई की देर रात पुलिस ने महाराष्ट्र नंबर (MH 12 XT 3245) की एक स्कॉर्पियो को रोककर जांच की।

गाड़ी में तीन लोग सवार थे। पूछताछ में ड्राइवर ने अपना नाम सतीश भाई निवासी मेहसाणा, गुजरात बताया। उसके साथ ठाकुर जसवंत सिंह और सचिन पायलट नामक दो अन्य व्यक्ति भी मौजूद थे। शुरुआती पूछताछ में तीनों के जवाब संदिग्ध लगे, जिसके बाद पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की।

पूछताछ में ड्राइवर ने खुलासा किया कि गाड़ी की पिछली सीट के नीचे एक सीक्रेट केबिन बनाया गया है, जिसमें भारी मात्रा में नकदी छिपाकर रखी गई है। सूचना मिलते ही सीओ सिटी स्वप्निल मुयाल मौके पर पहुंचे और इनकम टैक्स विभाग को भी सूचना दी गई।

इनकम टैक्स और पुलिस की संयुक्त टीम ने जब स्कॉर्पियो की तलाशी ली तो सीक्रेट चैंबर से नोटों की गड्डियां बरामद हुईं। गिनती में कुल रकम 1 करोड़ 55 लाख रुपये निकली। अधिकारियों ने पूरी रकम कब्जे में लेकर वाहन को सीज कर दिया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी ड्राइवर इस भारी रकम से जुड़े कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

पूछताछ में उसने बताया कि यह नकदी उत्तर प्रदेश के बनारस से लाई जा रही थी और देहरादून में जसवंत नामक व्यक्ति को डिलीवर की जानी थी।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 4 सितंबर 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.