ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल स्थित ठंडी सड़क में भगवान शनि देव का जन्मोत्सव हर्षअल्लाहस के साथ मनाया गया

 रिपोर्टर :  गुडडू सिंह ठठोला 

नैनीताल। ठंडी सड़क स्थित शनि देव मंदिर में भगवान शनि देव का जन्मोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ धूमधाम से मनाया गया। मंदिर परिसर को फूल-मालाओं और रंग-बिरंगी विद्युत झालरों से भव्य रूप से सजाया गया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर नजर आया।

मंदिर के व्यवस्थापक हेमचंद जोशी ने बताया कि करीब डेढ़ सौ वर्षों बाद अमावस्या के दिन शनि देव जन्मोत्सव का विशेष संयोग बना, जिसे लेकर नगरवासियों में भारी उत्साह देखने को मिला। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने में नगर की जनता ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया।

आचार्य भगवती प्रसाद के सानिध्य में ब्रह्म मुहूर्त से धार्मिक अनुष्ठानों की शुरुआत हुई। शनि देव का पवित्र स्नान, पंचांगी जप, गणेश पूजन, शनि पूजन, हवन एवं सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। भंडारा शुरू होने से पूर्व नगर के समस्त मंदिरों में भोग अर्पित किया गया। हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान शनि देव का प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल, डॉ. कपिल जोशी, मोहित लाल साह, हरीश सिंह राणा, मयंक पंत, राजू जोशी, विनोद जोशी, ईश्वर तिवारी, विशाल कपलटा, सागर रावत, कमल जोशी, पारस जोशी, यश जोशी, सभासद भगवत सिंह रावत, अरविंद सिंह पडियार, हीरा सिंह रावत, पंकज बर्गली, आनंद सिंह बिष्ट, शैलेंद्र बिष्ट, सुमन साह, मंजू रौतेला, अनुष्का कोहली, आराधना कोहली, गौरव बिष्ट, राजीव बिष्ट सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  चम्पावत और नैनीताल में गरजे हरीश पनेरु: “अधर्म का साथ छोड़ो, सत्य के साथ खड़े हो”

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.