ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : आर्थिक आधार पर सामाजिक-आर्थिक एवं जातीय जनगणना की मांग, आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा को लेकर करणी सेना ने पीएम मोदी को भेजा पत्रडीएसबी परिसर में कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत व परिसर निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा का सम्माननैनीताल पुलिस के 5 कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई, शॉल-प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानितजनता की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करें अधिकारी: ध्रुव रौतेला, विकास योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर पात्र लोगों तक पहुंचाएं लाभ, भीमताल में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठकनैनीताल के ग्रामीण इलाकों में दूषित पानी से हाहाकार, पीलिया-डायरिया समेत पेट की बीमारियों की चपेट में सैकड़ों लोग

नैनीताल नगर पालिका निकाय चुनाव से अध्यक्ष पद पर कांग्रेस से समाजसेविका सरस्वती खेतवाल ने कराया नामांकन

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। कांग्रेस पार्टी से सामाजिक कार्यकर्ता डॉ सरस्वती खेतवाल को टिकट दिया गया है। जिसके बाद से ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर देखने को मिली।

वही सोमवार को कार्यकता गजेश के साथ नगरपालिका अध्यक्ष प्रत्याशी समाजसेवी डॉ सरस्वती खेतवाल के साथ कलेक्ट्रेट सभागार पहुंचे जहा पर संयुक्त मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल के सामने शांतिपूर्ण तरीके से नामांकन प्रक्रिया को पूरा करवाया।
सामाजिक कार्यकर्ता व कांग्रेस से नगरपालिका प्रत्याशी डॉ सरस्वती खेतवाल ने बताया कि नगर की समस्त समस्याओं को दूर करना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी।

कहा कि बाजारों में साफ साफी की अच्छी व्यवस्था रहती है लेकिन नगर के वार्डो में वह स्वयं जाकर व्यवस्थाओं को दिखाएगी और समय पर उनका निस्तारण भी किया जाएगा।

बता दे कि डॉ सरस्वती खेतवाल नगर में समाजसेविका के रूप में जानी जाती है।वह हर एक कार्यक्रमों में बढ़ रहा चढ़कर भागीदारी करती है। डॉ खेतवाल पर पार्टी हाईकमान ने भरोसा किया है।लोगों के सुख दुख में हमेशा तत्पर रहने वाली डॉ सरस्वती खेतवाल नगरवासियों के दिलो में बसी हुई हैं।

वह पिछले 35 वर्षों से समाज सेवा कर रही हैं।वह हर वक्त लोगों की सेवा करने में जुटी रहती है।टिकिट मिलने के बाद उन्होंने बताया की उन्हें नगर वासियों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। सीट जीतने के बाद वह नगर की छवि को सुधार देंगी।

नगर में अनेक समस्याएं ऐसी है जिनका आज तक निस्तारण नहीं हुआ है उन कामें को वह अवश्य पूरा करेंगे। साथ ही पहले की तरह वह सामाजिक कार्यों मे भागीदारी करती रहेगी।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में मानसून का फिर कहर, 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.