रामनगर एवं मुक्तेश्वर पुलिस गांजे व अवैध शराब के साथ 02 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा जनपद में थर्टी फर्स्ट एवम नए साल के जश्न की आड़ में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है।
जिसके क्रम में सभी थाना चौकी प्रभारियों द्वारा अपने अपने क्षेत्र में सघन चैकिंग अभियान चलाकर नशा तस्करों पर कड़ी कार्यवाही की जा रही है।
कोतवाली रामनगर-

प्रभारी निरीक्षक रामनगर श्री अरुण सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान अभि0 गौरव महेन्द्रा पुत्र अमित महेन्द्रा निवासी सी0ओ कार्यालय के पास कोटद्वार रोड खताडी रामनगर उम्र 24 वर्ष को कुल 2.136 किलो0 गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया । अभि0 के विरूद्ध थाना हाजा पर एफ0आई0आर0 नं0 390/24 धारा 8/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट पंजीकृत किया गया 

थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर-

थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर कमित जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मनाघेर में सर्वेश कुमार पुत्र मैकू लाल निवासी हरिपुर शिवदत्त अर्जुनपुर गोरा पड़ाव हल्द्वानी के कब्जे से कुल तीन पेटी शराब जिसमें 98 पव्वे गुलाब माल्टा देसी मसालेदार शराब व 12 बोतल 8 पीएम व्हिस्की बरामद कर गिरफ्तार किया गया तथा थाने में धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  ग्राफिक एरा और कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर के बीच शैक्षिक सहयोग के लिए एमओयू, कुमाऊं और नागा रेजिमेंट के सैनिकों व परिवारों को असीमित छात्रवृत्तियां
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.