इंटर कॉलेज जैना में विद्यालय स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

रिपोर्टर – बलवंत सिंह रावत 

रानीखेत। राजकीय इंटर कॉलेज जैना में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विद्यालय स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

प्रदर्शनी में मुख्य अतिथि संयुक्त मजिस्ट्रेट, रानीखेत राहुल आनंद जी व विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी ताड़ीखेत हरेंद्र शाह जी रहे।

विद्यालय के प्रधानाचार्य कुलवंत सिंह बल जी द्वारा अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर किया गया। 

विद्यालय के प्रवक्ता जीव विज्ञान चारु चंद्र पांडे जी के निर्देशन में बच्चों ने विभिन्न विषयों में लगभग 40 मॉडलों की प्रदर्शनी लगाई गई।

संयुक्त मजिस्ट्रेट व खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा बच्चों की मॉडलों की विशेष सराहना की गई व बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई । 

प्रदर्शनी में विद्यालय के आसपास के प्राथमिक विद्यालय, इंटर कॉलेज के अध्यापक व बच्चो ने भी प्रतिभाग किया।

प्रदर्शनी में राहुल गिरी द्वारा प्रथम, कुo चंपा द्वारा द्वितीय व कुo हिमानी द्वारा तृतीय स्थान प्राप्त किया गया। 

इस अवसर पर फकीर राज, सुधा शर्मा, रेनू पांडे, खुशाल सिंह, सुरेश आर्य, कमल कुमार, भास्कर त्रिपाठी, सचिन शर्मा, भूपाल फुलारा, गोविंद वर्मा सहित अभिवावक व विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू पर आरोपों की लंबी फेहरिस्त, पुराने मामलों से फिर चर्चा में आए,कभी हत्या का मामला, कभी किडनी निकालने का आरोप;जानिए किन-किन आरोपों से जुड़ा है नाम

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.