हल्द्वानी। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व कैबिनेट मंत्री और कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत का रामलीला से विशेष लगाव है।

शहर के ऊंचापुल की रामलीला हो और उसमें राजा दशरथ का पाठ कोई और खेले यह संभव नहीं..यह पाठ केवल विधायक के नाम दर्ज है।

विधायक बताते हैं कि उन्होंने 24 वर्ष की उम्र में कुसुमखेड़ा की रामलीला में अंगद व परशुराम के किरदार निभाकर अभिनय की शुरुआत की थी।

1976 में ऊंचापुल की रामलीला में मंचन करना शुरू किया जहां उन्होंने दशरथ का किरदार निभाया, जो निरंतर चलते आ रहा है।

उन्होंने हनुमान, रावण, राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न व महिला पात्र के पाठ कभी नहीं खेले उनके अलावा सभी पाठ खेले हैं।

विधायक बंशीधर भगत बताते हैं कि वह पिछले 55 वर्षों से रामलीला के पात्रों का किरदार निभा रहे हैं।

1972 में कुसुमखेड़ा में अंगद व परशुराम किरदार से अभिनय की शुरुआत की थी और यह सिलसिला कभी थमा नहीं। 

Advertisement
यह भी पढ़ें :  रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू पर आरोपों की लंबी फेहरिस्त, पुराने मामलों से फिर चर्चा में आए,कभी हत्या का मामला, कभी किडनी निकालने का आरोप;जानिए किन-किन आरोपों से जुड़ा है नाम

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.