हल्द्वानी। रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित हल्द्वानी की सबसे प्राचीन श्री रामलीला में आज माता सीता की खोज में निकले हनुमान जी व उनकी वानर सेना का शिव सैनिकों ने किया भव्य स्वागत।

शिव सेना के कार्यकारणी अध्यक्ष मनोज गुप्ता  के प्रतिष्ठान पर शिव सैनिकों ने हनुमान जी एवं उनकी वानर सेना को पुष्प माला पहनाकर और मिष्ठान खिलाकर स्वागत किया।

इस आयोजन में वानर सेना को फल, मिष्ठान, जलपान सामग्री प्रदान की इस कार्यक्रम के लिए हनुमान जी व वानर सेना में उत्साह था ।

इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष रूपेंद्र नागर ,कुमाऊँ मंडल अध्यक्ष हेमंत भईयू ,जिला अध्यक्ष , त्रिलोक सिंह ,महानगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक मनोज गुप्ता ,जिला संगठन मंत्री अशोक सिंधी ,महानगर उपाध्यक्ष प्रमोद आर्य, कुमाऊं मंडल सचिव खेमराज साहू,महानगर सचिव सुशील गुप्ता ,मीडिया प्रभारी अभिषेक कश्यप, नगर उपाध्यक्ष प्रदीप पाठक, विपिन गुप्ता,गुरुवंशआहूजा आदि शिव सैनिक सम्मिलित हुए।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : NSA अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर सांसद अजय भट्ट का हमला
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.