नैनीताल के भवाली में कैची धाम जाने वाले पर्यटकों को सटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम को भेजा जा रहा है।

रिपोर्टर गुड़डू सिंह ठठोला

नैनीताल। नए साल का जश्न मनाने के लिए पर्यटक पहुंच रहे हैं। प्रशासन के निर्देशानुसार 31 दिसंबर और जनवरी 1 पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए भवाली सेनेटोरियम से पर्यटकों के लिए कैंची धाम के लिए सटल सेवा लगाई गई है हजारों की संख्या में पर्यटक कैची धाम बाबा के दर्शन करने के लिए आते हैं। जिससे पर्यटक अपनी गाड़ी लेकर आते हैँ कैची मार्ग में जाम की स्थिति ज्यादा हो जाती है।

इसके लिए पुलिस शासन के द्वारा और टैक्सी यूनियन के सहयोग से पर्यटकों की गाड़ी भवाली सेनेटोरियम पार्किंग में खड़ी कर सटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम मंदिर को भेजा जा रहा है।

वही जो पर्यटक नैनीताल को घूमने के लिए रहे हैं।उनको हल्द्वानी मार्ग रुसी बाईपास पर रोक कर सटल सेवा के माध्यम से नैनीताल में प्रवेश कराया वही टैक्सी यूनियन के सचिव संजय लोहानी ने कहा कि पर्यटक नया साल का जश्न मनाने के लिए नैनीताल पहुंच रहे हैं ।

उनको नैनीताल प्रवेश नहीं मिल रहा हैँ। नैनीताल की अधिकांश पार्किंग खाली पड़ी है।और बॉर्डर उनको रोक दिया जा रहा है और पर्यटन स्थल में कम संख्या में पर्यटक दिख रहे हैं ।

इसके लिए प्रशासन में ठोस कदम उठाने चाहिए जिससे कि पर्यटन कारोबारीयो को बढ़ावा मिले इसके साथी ही अगर नए साल में पर्यटकों की आवाद बढ़ती है तो कैची धाम के लिए अतिरिक्त केमू की बसे लगाई जाएगी।

अभी टैक्सी यूनियन की तरफ से भवाली से कैची धाम के चार टैपलर 80 मैक्स 20 कार 30 सीटर केमू की बस लगाई गई है करीबन 110 गाड़ियों की व्यवस्था की गई है अगर पर्यटक बढ़ते है तो और गाड़ीयो की संख्या बढ़ाई जाएगी।

सटल सेवा का प्रति व्यक्ति न्यूनतम किराया ₹50 आना ₹50 जाना तय किया गया है जिससे पर्यटकों को असुविधा न हो सफर करने में वही बाहर से आए पर्यटको ने कहा की बाबा के दर्शन कर मन को शांति मिली है पहली बार बाबा नीम करोली महाराज के दर्शन किए हैं और यहां का वातावरण भी और मौसम सुहावना हो रहा है।

वही एसपी ट्रैफिक जगदीश चंद्र ने कहा है कि 31 के मौके पर पर्यटकों को नैनीताल आने के लिए रास्ते तय किए गए हैं और किसी भी पर्यटकों को रोक नहीं जा रहा है प्रशासन भी चाहती है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में पर्यटक नैनीताल घूमने के लिए आए।

इसके साथी ही नैनीताल आने वाले पर्यटकों का पूरा ख्याल रखा जाएगा एसपी ने यह भी कहा लोगों को कहीं भी रोक नहीं जा रहा है पार्किंग फुल होने के बाद रुसी बाईपास भीमताल बाईपास और भवाली बायपास के पास रोककर सटल सेवा के माध्यम से भेजा जाएगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कालाढूंगी : बैलपड़ाव में आंधी-तूफान से फसलों को नुकसान, मुआवजे की मांग
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.