ब्रेकिंग न्यूज़
व्यापारियों की समस्याओं पर सीएम धामी का भरोसा—“आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखंड को सीएम धामी की बड़ी सौगात: हल्द्वानी में राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय के प्रथम चरण का ₹43.50 करोड़ से शिलान्यास, पहले शैक्षणिक सत्र का शुभारंभनेपाल में ग्लेशियर फ्लैश फ्लड से भीषण तबाही: मौतों का आंकड़ा 552 पार, 1500 से अधिक लापता; 320 भारतीयों का अब तक नहीं चला पता, 400 चीन में सुरक्षितदर्दनाक सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस पलटी, स्कूटी सवार दो लोगों की मौतमुख्यमंत्री धामी का आज हल्द्वानी दौरा, गौलापार में खेल विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन; उद्योग जगत से भी करेंगे संवाद

नैनीताल कैंची धाम में गायक कुमार सानु ने किए नीब करौरी बाबा के दर्शन

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल/भवाली। भारत के प्रसिद्ध गायक कुमार सानु ने सुबह कैंची धाम पहुँचकर नीब करौरी बाबा के दर्शन किये।

प्रसिद्ध कैंची धाम में फिल्मी सितारों, क्रिकेटरों व देश के प्रसिद्ध गायक भी दर्शन को पहुँचने लगे हैं। सोमवार सुबह गायक कुमार सानु परिवार के साथ नीब करौरी बाबा के दर्शन करने पहुँचे।

उन्होंने मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ कर देश की सुख शांति के लिए प्रार्थना की। कैंची ग्राम प्रधान पंकज निगलटिया ने उनका स्वागत किया।

उन्होंने मन्दिर की दिनचर्या पर चर्चा की। उन्होंने ग्राम प्रधान पंकज निगलटिया को बताया कि बाबा के बारे में हमेशा सुनते थे। पहली बार दर्शन करने का सौभाग्य मिला। बाबा का आशीर्वाद हमेशा उनके साथ रहता है। धाम में आकर।मन को शांति मिली।

कहा जल्द फिर बाबा के दर्शनों को आएंगे। वही सैकड़ो प्रशंसकों ने उनके साथ सैल्फी लेकर यादें बटोरी। कहा कि देश दुनिया से हर रोज हजारों लोग बाबा के दर्शन व आशीर्वाद लेने पहुँच रहे हैं।

हर किसी पर बाबा की कृपा बरस रही है। उसके बाद घोड़ाखाल भगवान गोलू देवता के मंदिर में पहुंचे परिवार के संग पूजा अर्चना की।

यह भी पढ़ें :  शटडाउन से पहले 11 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में आया विद्युत कर्मचारी, करंट लगने से 25 वर्षीय युवक की मौत

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.