अवैध तमंचा और कारतूस लेकर, मो0सा0 से कर रहे थे स्मैक तस्करी का कारोबार,
बनभूलपुरा पुलिस एवं ANTF टीम ने मिलकर 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा जनपद को अपराध एवं नशा मुक्त बनाये जाने हेतु समस्त प्रभारियों को अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। जिसके क्रम में नैनीताल पुलिस द्वारा लगातार ताबड़तोड़ कार्यवाही की जा रही है।
आज अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के निर्देशन एवं थानाध्यक्ष बनभूलपुरा श्री नीरज भाकुनी के नेतृत्व में गठित बनभूलपुरा पुलिस व जिला स्तरीय ANTF टीम द्वारा चैकिंग के दौरान
1- मनोज कश्यप पुत्र चेतराम कश्यप निवासी लालडांट रोड निकट संतोषी माता मंदिर विठौरिया न0 1 पो0 हरिपुर नायक थाना मुखानी जिला नैनीताल उम्र 30 वर्ष के कब्जे से 22 ग्राम नाजायज स्मैक
2- आकाश कुमार पुत्र कन्हैया लाल निवासी लाल डांट रोड, विठोरिया न0 1 पो0 हरिपुर नायक थाना मुखानी उम्र 26 वर्ष के कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा 12 बोर मय एक जिन्दा कारतूस व मोटरसाईकिल संख्या- Uk 04 Ak 8370 से परिवहन करते हुए गिरफ्तार कर थाना बनभूलपुरा में एफआईआर नं0-365/2023 धारा-8/21/ 29/60 NDPS ACT व 3/25 शस्त्र अधि0 पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।
अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी है जो पूर्व में भी चोरी, स्मैक तस्करी व मारपीट के मामलों में जेल जा चुके है।
जिनका अपराधिक इतिहास रहा है
अभियुक्त मनोज कश्यप S/0 चेतराम कश्यप उपरोक्त का आपराधिक इतिहास
1- एफआईआर नं0 151/2021 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना मुखानी जनपद नैनीताल
2- एफआईआर नं0 12/2020 धारा 60 आबकारी एक्ट थाना मुखानी जनपद नैनीताल
3- एफआईआर नं0 86/2018 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना मुखानी जनपद नैनीताल
4- एफआईआर नं0 119/2015 धारा 323/506 भादवि थाना मुखानी जनपद नैनीताल
अभियुक्त आकाश कुमार पुत्र श्री कन्हैया लाल उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-
1-एफआईआर नं0 132/2016 धारा 323/441/452/427/ 420 भादवि थाना मुखानी जनपद नैनीताल
2- एफआईआर नं0 243/2021 धारा 376/498ए/322 भादवि व ¾ दहेज अधि0 थाना मुखानी जनपद नैनीताल
3- एफआईआर नं0 258/2021 धारा 379/411 भादवि थाना मुखानी जनपद नैनीताल
पुलिस टीम-
1-थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी
2- उ0नि0 अनिल कुमार
3-कां0 मुन्ना सिंह
4 -का0 अमनदीप सिंह,
5-का0 सोनू सिंह (ANTF टीम नैनीताल)





































