होली पर्व की आड़ में अराजकता फैलाने वालों के विरुद्ध एसएसपी प्रहलाद मीणा ने विशेष टीम ने की कार्यवाही

भीड़ भाड़ वाले इलाकों में छापेमारी कर सुरक्षा व्यवस्था कर रही है सुनिश्चित

हल्द्वानी। पुलिस द्वारा 28 अराजक तत्वों को लिया हिरासत में, कुल 42 लोगो पर की कार्यवाही आगामी होली पर्व के दृष्टिगत शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वाले, महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत अराजक तत्वों पर कार्यवाही हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा विशेष टीमों का गठन कर “ऑपरेशन रोमियो” के अंतर्गत विभिन्न स्थानों में छापेमारी कर अराजक तत्वों पर कार्यवाही के निर्देश दिए गए।हल्द्वानी : अराजकता फैलाने वालों के विरुद्ध एसएसपी प्रहलाद मीणा की कड़ी कार्रवाई; 28 अराजक तत्व हिरासत में, 42 लोगो पर कार्यवाही

एसपी नगर हल्द्वानी प्रकाश चंद्र के नेतृत्व में अलग-अलग पुलिस टीमों ने हल्द्वानी, आवास विकास कॉलोनी, टीपी नगर, मंडी क्षेत्र, नैनीताल रोड, वर्कशॉप लाइन, ठंडी सड़क, सुभाष नगर और मुखानी क्षेत्र, आरटीओ रोड में छापेमारी अभियान चलाया गया।हल्द्वानी : अराजकता फैलाने वालों के विरुद्ध एसएसपी प्रहलाद मीणा की कड़ी कार्रवाई; 28 अराजक तत्व हिरासत में, 42 लोगो पर कार्यवाही

इस दौरान सार्वजनिक स्थानों, होटल-ढाबों में शराब पीने पिलाने एवं हुड़दंग मचाने वाले 28 अराजक तत्वों को हिरासत में लिया गया, इसके अलावा 13 अन्य लोगों के विरुद्ध 81 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए 10250.00 रूपये का जुर्माना वसूला गया।हल्द्वानी : अराजकता फैलाने वालों के विरुद्ध एसएसपी प्रहलाद मीणा की कड़ी कार्रवाई; 28 अराजक तत्व हिरासत में, 42 लोगो पर कार्यवाही

एसएसपी नैनीताल की विशेष अपील-
कहा “होली पर्व के दौरान सौहार्द तथा महिला/ बुजुर्गों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।
सभी लोग पर्व को खुशी खुशी मनाएं, अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ हमारी कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

आम जनता से अपील है कि वे किसी भी तरह की असामाजिक गतिविधियों को नजरअंदाज न करें और यदि वे किसी भी अपराध या अशांति के बारे में जानकारी हो तो पुलिस को सूचित करें।

विशेष रूप से युवाओं से भी अपील है कि वे सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासन बनाए रखें और किसी भी तरह की अव्यवस्था का हिस्सा न बनें।”
सार्वजनिक स्थलों पर असामाजिक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नशामुक्त समाज और फिट इंडिया का संदेश लेकर वल्दियाखान में पहली बार मिनी मैराथन, युवाओं ने लगाई दौड़

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.