ब्रेकिंग न्यूज़
जयपुर में कुमाऊं विश्वविद्यालय के प्रियांशु का शानदार प्रदर्शन, आर्टिस्टिक सोलो ट्रेडिशनल इवेंट में हासिल किया प्रथम स्थाननैनीताल : कुमाऊं विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट को भारत गौरव पुरस्कार 2026 मिलने पर कूटा ने दी बधाईनैनीताल : डीएसबी परिसर में छात्र राजनीति के बीच मानवता की मिसाल, गंभीर मरीज के लिए छात्र नेता ने किया रक्तदानपिथौरागढ़ में तीसरे दिन भी बारिश का कहर: चीन सीमा से संपर्क चौथे दिन भी कटा, कई प्रमुख सड़कें बंद, जनजीवन अस्त-व्यस्तदर्दनाक सड़क हादसा: ड्यूटी पर जा रहे कर्मचारी को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

हल्द्वानी।  राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री चन्द्रशेखर भटट ने मंगलवार को सर्किट हाउस काठगोदाम में नागर स्थानीय निकायों की संगणकों द्वारा किये जा रहे विस्तृत पुनरीक्षण कार्यां की समीक्षा बैठक की। 

     बैठक में श्री भटट ने कहा कि नागर स्थानीय निकायों के लिए संगणकों द्वारा 8 दिसम्बर 2023 तक घर-घर जाकर गणना एवं सर्वेक्षण कर मतदाता सूची मं और नाम दर्ज करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने संगणकों को निर्देश दिये कि यह कार्य अत्यन्त महत्वपूर्ण है।

इसे संवेदनशीलता के साथ करें। उन्होंने कहा कि कोई भी संगणकों के वार्डों में कोई मतदाता छूट जाता है तो उस वार्ड की जिम्मेदारी सम्बन्धित संगणक की होगी। उन्होंने सिटी मजिस्टेªट को निर्देश दिये कि लापरवाही होने पर सम्बन्धित संगणक के खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई जाए। 

     भटट ने कहा कि राज्य के नगरीय क्षेत्र के अर्ह व्यक्ति अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराना सुनिश्चित करा लें, ऐसे भारतीय नागरिक जो राज्य की नागर स्थानीय निकायों के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र के अन्तर्गत मामूली तौर पर निवास कर रहें हैं।

01 जनवरी 2024 को जिनकी आयु 18 वर्ष या उससे अधिक हो गई हो अपना नाम वोटर लिस्ट में सूचीबद्व करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि 8 दिसम्बर के पश्चात भी लोगों के नाम मतदाता सूची छूट जाते हैं अथवा वार्ड परिवर्तित होता है तो उसकी सूचना भी निकाय कार्यालय अथवा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को अपील दायर कर अपना नाम अंकित कर सकते हैं, अन्तिम वोटर लिस्ट 02 फरवरी 2024 को जारी होगी।

          राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री भटट ने अपील की है कि सही एवं परिपूर्ण निर्वाचक नामावली स्वतंत्र एवं निष्पक्ष की आधारशिला है और इसका सही बनना प्रत्येक नागरिक के सक्रिय सहयोग पर निर्भर है अपना और आपने परिवार के सभी अर्ह सदस्यों के नाम निर्वाचक नामावली मे अवश्य दर्ज कराएं। 

         सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने कहा कि 8 दिसम्बर 2023 तक कोई संगणक आपके घर पर न पहुचे तो आप तत्काल अपने क्षेत्र के सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अथवा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी से व्यक्तिगत अथवा दूरभाष 73022-54941 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

   बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, तहसीलदार सचिन के साथ ही पंचस्थानी के अधिकारी उपस्थित थे।  

यह भी पढ़ें :  श्री नंदा देवी महोत्सव के 124वें वर्ष में कदली वृक्ष चयन की परंपरा शुरू, मंगोली में विधि-विधान से हुआ पूजन

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.