ब्रेकिंग न्यूज़

दसवीं में फेल होने से आहत छात्रा ने खाया जहर, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत 

लालकुआं। बिन्दुखत्ता निवासी एक छात्रा हाईस्कूल में फेल हो गई। फेल होने के बाद वह अवसाद में आ गई। उसने बुधवार को संदिग्ध परिस्थिति में विषैला पदार्थ गटक लिया। आनन फानन में उसे सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मेडिकल चौकी इंचार्ज प्रवीण तेवतिया ने बताया कि संजय नगर बिन्दुखत्ता निवासी शानू आर्या  हाईस्कूल की छात्रा थी। कहा कि 30 अप्रैल को उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट आया।

रिजल्ट में वह फेल हो गई। इस कारण उसने बुधवार की शाम करीब छह बजे विषैला पदार्थ निगल लिया।

तबियत बिगड़ने पर छात्रा को  परिजन उसे सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचे।

जहां इलाज के दौरान बृहस्पतिवार सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  EPFO में बड़ा बदलाव: वेतन सीमा ₹15 हजार से बढ़कर ₹25 हजार, 51 लाख से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा फायदा
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.