ब्रेकिंग न्यूज़
नंदा देवी महोत्सव के समापन पर 23 सितंबर को नैनीताल जिले के इन क्षेत्रों में स्कूल-कॉलेज रहेग बंद, आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाशफर्जी स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाणपत्र से मेडिकल कॉलेज में दाखिला कराने का मामला, अभ्यर्थी के पिता समेत एजुकेशन कंसल्टेंसी संचालक गिरफ्तारश्री नन्दा देवी महोत्सव की पंचारती में उमड़ा आस्था का सैलाब, कुलपति, आईजी और केएमवीएन एमडी ने की मां नंदा-सुनंदा की आरतीयूओयू ने बढ़ाई जुलाई 2026 सत्र की प्रवेश तिथि, अब इस तारीख तक कर सकेंगे ऑनलाइन दाखिलानैनीताल नंदा देवी महोत्सव में मुख्यमंत्री ने मां नयना देवी के किए दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की कामना

उचक्के ने छीना मोबाइल, चलती ट्रेन से गिरकर छात्र की मौत

हल्द्वानी। चलती ट्रेन में मोबाइल छीनने के दौरान गेट पर बैठा युवक ट्रेन से नीचे गिर गया। गंभीर अवस्था में उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

घटना को अंजाम देने वाला उच्चका पकड़ से बाहर है। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

देवरनियां बरेली उत्तर प्रदेश निवासी दिलीप कुमार (25 वर्ष) रुद्रपुर स्थित एक कपड़ों के शोरूम में सेल्समेन की नौकरी करता था और सिडकुल कर्मी भाई के साथ रहता था।

नौकरी के साथ दिलीप स्नातक की पढ़ाई भी कर रहा था। दिलीप घर से पूर्णागिरी जाने के लिए ट्रेन पर सवार हुआ था।

देवरनियां से एक रिश्तेदार भी उसके साथ जाने वाला था। परिजनों के मुताबिक शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे दिलीप किच्छा स्टेशन से ट्रेन में बैठा। वह ट्रेन के गेट पर बैठकर मोबाइल चला रहा था।

इसी बीच उचक्के ने दिलीप के मोबाइल झपट्टा मार दिया। झटका लगने से दिलीप चलती ट्रेन से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

जीआरपी ने उपचार के लिए दिलीप को डा.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय भेजा, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  भीमताल : ओखलकांडा ब्लॉक के साल में स्व. जीवन चंद्र व स्व. धर्म राम के वार्षिक श्राद्ध में शामिल हुए हरीश पनेरू, श्रद्धांजलि अर्पित कर पौधरोपण किया

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.