चंपावत। सिप्टी-लफड़ा मोटर मार्ग पर उस समय हड़कंप मच गया जब सितारगंज से पिथौरागढ़ जा रही एक टाटा सूमो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
हादसे में 11 लोग घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत गंभीर बनी हुई है।

सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ और एंबुलेंस टीम मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों ने भी रेस्क्यू में सक्रिय मदद की।

सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल चंपावत पहुंचाया गया। घायलों में से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। इनमें गणेश राम 44 वर्ष, कुसुमा देवी 62 वर्ष और जानकी धामी 60 वर्ष शामिल हैं।

इन्हें जिलाधिकारी के निर्देश पर एयर एम्बुलेंस से सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी पहुंचाया गया। शेष आठ घायलों को जिला अस्पताल चंपावत में भर्ती कराया गया है।

इनमें अधिकांश को हल्की चोटें आई हैं और उनका इलाज चल रहा है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : 51 साल से रामलीला से जुड़े विधायक बंशीधर भगत, ऊंचापुल में राजा दशरथ के किरदार में आए नजर

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.