सीमान्त मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल रानीखेत (उत्तराखंड) के दिशानिर्देशन में “विशेष अभियान 4.0” के अंतर्गत “स्वच्छता ही सेवा” कार्यक्रम चलाया गया

रिपोर्टर -बलवंत सिंह रावत 

रानीखेत। भारत सरकार, गृह मंत्रालय के तत्वाधान में व  परीक्षित बेहरा, उप महानिरीक्षक सीमान्त मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल रानीखेत (उत्तराखंड) के दिशानिर्देशन में “विशेष अभियान 4.0” के अंतर्गत “स्वच्छता ही सेवा” कार्यक्रम चलाया गया। कार्यक्रम द्वारा रानीखेत के जलस्रोत रानीझील के आसपास के परिसर में रानीखेत छावनी परिषद्, स्थानीय प्रशासन, स्थानीय नागरिकों एवं स्वच्छता के सिपाहियों के साथ मिलकर सशस्त्र सीमा बल के अधिकारीयों व बलकर्मियों ने स्वच्छता अभियान चलाया।सीमान्त मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल रानीखेत द्वारा “स्वच्छता ही सेवा” कार्यक्रम किया गया आयोजित

कार्यक्रम के माध्यम से आम जनमानस को स्वच्छता अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। ज्ञात हो की भारत सरकार द्वारा दो चरणों में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। प्रथम चरण दिनांक 16/09/2024 से 30/09/2024 तक चलेगा।सीमान्त मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल रानीखेत द्वारा “स्वच्छता ही सेवा” कार्यक्रम किया गया आयोजित

द्वितीय चरण राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिन 02 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलेगा।सीमान्त मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल रानीखेत द्वारा “स्वच्छता ही सेवा” कार्यक्रम किया गया आयोजित
स्वच्छता कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए, सीमान्त मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल के अधिकारीयों व जवानों ने छावनी परिषद् रानीखेत के “स्वच्छता के सिपाहियों” को माल्यार्पण कर तथा मिष्ठान्न वितरण कर उनका सम्मान किया और स्वच्छता अभियान तथा समाज में उनकी सेवाओं हेतु कृतज्ञता व्यक्त करी  इसकी छायाचित्र मेल के माध्यम से भेज दी गई है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आगामी धनतेरस-दीपावली पर नैनीताल दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा की सौगात, तीन दुग्ध समितियों में 3.81 करोड़ की दुग्ध खरीद पर 29.39 लाख रुपये का बोनस वितरित

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.