हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने उनकी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आपदा के नुकसान पर प्रशासन में हिलाहवाली का आरोप

रिपोर्टर : नरेश सिंह बिष्ट 

हल्द्वानी। विधायक सुमित हृदयेश ने उनकी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आपदा से हुए नुकसान में प्रशासन पर हीलाहवाली करने का आरोप लगाया है।

विधायक ने कहा कि गौला पुल में ही 9 करोड़ से अधिक का पिछले वर्ष काम हुआ था सबसे पहले तो NHAI के ऑडिट होना चाहिए कि उन्होंने पिछले साल ऐसा क्या काम किया कि इस बार बरसात में सब बह गया।आपदा के नुकसान पर प्रशासन में हिलाहवाली का आरोप

फिर से आईआईटी रुड़की की टीम को बुलाकर सर्वे किया जा रहा है, लेकिन धरातल पर काम के नाम पर अभी प्रशासन कुछ नहीं कर रहा है।

विधायक ने कहा कि सरकार और प्रशासन शहर को तोड़ने में लगे हैं, लोगों को नोटिस दे रहे हैं, और घरों पर लाल निशान लगाने के अलावा कोई काम नहीं कर रहे है।आपदा के नुकसान पर प्रशासन में हिलाहवाली का आरोप

इधर आपदा से नुकसान की मार झेल रहे लोगों को फिलहाल राहत नहीं मिलने वाली है क्योंकि सरकार और प्रशासन आपदा के कार्यों में तेजी दिखाने को लेकर गंभीर नहीं है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में तेज रफ्तार कैंटर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत; तीन दिन में पांच लोगों ने गंवाई जान

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.