ब्रेकिंग न्यूज़

 बिल्लेख और पिलखोली मे जगली जानवरो से कृषि  खेतो को बचाने के लिए तार बाड का क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर प्रमोद नैनवाल ने किया शुभारंभ

रिपोर्ट- बलवन्त सिंह रावत 

 रानीखेत। रानीखेत विधानसभा के ग्राम बिल्लेख और पिलखोली मे जगली जानवरो से कृषि खेतो को बचाने के लिए तारबाड का क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर प्रमोद नैनवाल ने किया शुभारंभ। सर्वप्रथम ग्रामीणो ने विधायक डॉक्टर प्रमोद नैनवाल का फुल मालाओ से स्वागत किया गया।

विधायक डॉक्टर प्रमोद नैनवाल ने कहा कि उत्तराखंड में जिस प्रकार जंगली जानवर हमारी खेती को नुकसान पहुंचा रहे है। वही आज बिल्लेख और पिलखोली में इस योजना का शुभारंभ कर दिया गया।

उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिह घामी और हमारी सरकार की चिंता थी, कि खेती को कैसे बचाया जाए। इसके लिए फेंसिंग, तार बाढ़ की योजना चलाई जा रही है, ताकि कैसे भी करके पहाड़ों में हो रही खेती को बचाया जा सके। तार बाढ़ से जंगली जानवरों द्वारा खेती को कम नुकसान पहुंचेगा। 

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सुरेश सिंह फर्त्याल (सोनू), ग्राम प्रधान जयपाल सिंह, जिला मिडिया प्रभारी कैलाश उप्रैती, कृषि अधिकारी नितिश पुजारी, कनिष्ठ अभियन्ता हिमांशु उप्रेती, विकासखण्ड कृषि अधिकारी आनन्द सिंह मेहरा, पुष्कर, दिब्यांशु, भूपेन्द्र सिंह, राजेन्द्र सिंह, प्रभा फर्त्याल, प्रकाश पंत, खुशाल सिंह जीना, ठेकेदार महेन्द्र सिंह रावत, विजय जीना सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर: चारधाम यात्रा स्थगित, 136 पर्वतारोही फंसे, दो की मौत

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.