ब्रेकिंग न्यूज़

शिक्षकों ने नगर पालिका अधिशासी अधिकारी से मिलकर मांगी सहायता

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। जनगणना कार्य के दौरान शिक्षकों में नाराजगी देखने को मिल रही है। 25 अप्रैल से शुरू हुए मकान सूचीकरण अभियान में ड्यूटी निभा रहे शिक्षकों ने कुछ अधिकारियों पर काम में बाधा डालने का आरोप लगाया है।

शिक्षकों का कहना है कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य के बीच कुछ प्रधानाध्यापकों द्वारा तुगलकी फरमान जारी किए जा रहे हैं, जिससे ड्यूटी प्रभावित हो रही है और समय पर कार्य पूरा करना मुश्किल हो रहा है।

इसी मुद्दे को लेकर शिक्षक नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) रोहताश शर्मा से मिले और अपनी समस्याएं रखीं। शिक्षकों ने प्रशासन से सहयोग और स्पष्ट दिशा-निर्देश की मांग की।

इस पर ईओ रोहताश शर्मा ने आश्वासन दिया कि शिक्षकों की सभी शिकायतों का समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि कोई अधिकारी जनगणना कार्य में बाधा उत्पन्न करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ईओ के आश्वासन के बाद शिक्षकों ने राहत की सांस ली है। फिलहाल जनगणना अभियान 24 मई तक जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें :  शैलेश मटियानी पुरस्कार से सम्मानित प्रधानाचार्य बिशन सिंह मेहता को कूटा ने दी बधाई

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.