ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल में चोरों का आतंक इतना बढ़ गया है अब लोगों के घर के नलों को भी नहीं छोड़ रहे हैं 

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। स्नो व्यू, ब्रेक साइट स्कूल ,सात नंबर अल्मा कॉटेज में रात होते ही चोर सक्रिय हो जाते हैं। रात के समय गाड़ियों से पेट्रोल गाड़ियों की स्टेफनी तक खोल कर ले जाते हैं। पूरे शहर में चोरों का साया इतना बढ़ गया है कि चोर दुकानो से भी समान साफ कर ले जा रहे हैं।

वही बीती रात चोरों ने स्नो व्यू निवासी मदन राम के घर में घुसकर पानी का नल, शादी के टेंट का सामान चोरी कर लिया।

जिसके बाद मदन राम ने मल्लीताल थाने में चोरी की शिकायत पत्र देते हुए कोतवाल धर्मवीर सोलंकी से गुहार लगाई है की क्षेत्र में कुछ पुलिस कर्मियों की गस्त को बढ़ाया जाए।

उसके साथ ही चोरों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए। जिससे कि क्षेत्रवासी रात को चैन की नींद सो सके। 

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कालाढूंगी में तहसील प्रशासन की CSC सेंटरों पर छापेमारी

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.