ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में तहसील प्रशासन की CSC सेंटरों पर छापेमारीभीमताल : ओखलकांडा में सहकारिता से जुड़े नव निर्वाचित प्रतिनिधियों का भव्य अभिनंदन, 500 से अधिक प्रतिनिधियों ने लिया एकजुटता का संकल्पआउटसोर्स और ठेका कर्मचारियों का सरकार को अल्टीमेटम, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की चेतावनीनंदा महोत्सव में आस्था का अद्भुत संगम: नैनीताल में पंच आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मां नंदा के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर, वीडियो…अंतर-महाविद्यालयी क्रॉस कंट्री में एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, पुरुष टीम बनी चैंपियन तो महिला टीम ने हासिल किया उपविजेता स्थान

अल्मोड़ा। कार्बेट टाइगर रिजर्व से सटे मोहान रेंज के तड़म गांव में बाघ के हमले से एक बुजुर्ग ग्रामीण की मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, तड़म गांव निवासी 60 वर्षीय खीम सिंह रावत मंगलवार सुबह रोज की तरह जंगल में लकड़ियां और घास लेने गए थे। वह प्रतिदिन सुबह करीब 7 बजे घर से निकलते और 10 बजे तक वापस लौट आते थे, लेकिन इस बार काफी देर तक घर नहीं लौटे।

चिंतित परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की। दोपहर के समय जंगल के पैदल मार्ग पर खून के निशान और घसीटे जाने के चिन्ह दिखाई दिए। उन्हीं निशानों के आधार पर खोजबीन करने पर घर से करीब एक किलोमीटर दूर जंगल के बीच उनका क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। बाघ ने सिर और पैरों को छोड़कर शरीर के अधिकांश हिस्से को खा लिया था।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग में हड़कंप मच गया। वन क्षेत्राधिकारी गंगा शरण टीम के साथ मौके के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं, सल्ट क्षेत्र में बाघ के हमले की सूचना के बाद डीएफओ दीपक सिंह भी घटनास्थल के लिए निकल चुके हैं।

वन विभाग ने क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और ग्रामीणों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है, जिसके बाद घटना की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कालाढूंगी के चकलुवा में 24वीं राज्य स्तरीय जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य आगाज

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.