हल्द्वानी। रुखसार पत्नी सलमान निवासी शमीम पीसीओ वाली गली, इन्द्रानगर, बड़ी रोड, बनभूलपुरा की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

    अभियोग की गंभीरता को देखते हुए  प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

     प्रकाश चंद्र एसपी सिटी एवं  नितिन लोहनी सीओ सिटी के पर्यवेक्षण में  सुशील जोशी प्रभारी थाना बनभूलपुरा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए अभियुक्त इन्तजार हुसैन पुत्र अली रज़ा, उम्र 58 वर्ष, निवासी मलिक का बगीचा, पानी की टंकी के पास, बनभूलपुरा को दिनांक 24/10/2025 को गिरफ्तार किया गया।

       पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि पारिवारिक कलह व पत्नी के कथित अवैध संबंधों के कारण वह मानसिक रूप से परेशान रहता था।

अभियुक्त ने विवाद के दौरान गुस्से में आकर अभियुक्त ने घर में रखे ईंट के टुकड़े से अपनी पत्नी शाहीन के सिर पर कई बार प्रहार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

   अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : स्थाई राजधानी गैरसैंण की मांग को लेकर बुद्ध पार्क में अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन शुरू अनशन में बैठे
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.