ब्रेकिंग न्यूज़

एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में नैनीताल पुलिस की कार्यवाही

चोरी की 5 मोटरसाइकिल/स्कूटी के साथ 2 शातिर चोरों को 48 घंटे के अंदर पुलिस ने किया गिरफ्तार

हल्द्वानी। विकास कुमार मंडल पुत्र विनय कुमार मंडल निवासी नवादखेड़ा रामलाल कॉलोनी काठगोदाम द्वारा थाना काठगोदाम में आकर स्वंय की मोटर साईकिल का दिनांक 21.10.2025 को चोरी होने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी।

साथ ही अन्य 2 लोगों द्वारा भी थाना काठगोदाम में उनकी मोटरसाइकिल चोरी होने के संबंध में तहरीर दी गई।वादियों की तहरीरों के आधार पर थाना काठगोदाम में एफआईआर नं0–133/25, 303(2) बीएनएस बनाम सौरभ आर्या, एफआईआर नं0 134/25 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात व एफआईआर नं0 135/25 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात* पंजीकृत किये गया। मुकदमा उपरोक्त की विवेचना उ0नि0 रविन्द्र सिह राणा के सुपुर्द की गयी। 

प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल द्वारा मामले में संज्ञान लेते हुए चोरी की घटनाओं का अनावरण तथा आरोपियों की गिरफ्तारी करने हेतु संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए। 

 प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी एवं  नितिन लोहनी सीओ सिटी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा विमल कुमार मिश्रा थानाध्यक्ष काठगोदाम के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटना का खुलासा करने तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने हेतु मुखबिर मामूर किये गये।

मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटना में संलिप्त अभियुक्तों को गौलापुल के पास से लाल व काली रंग की मो0सा0 UK04AG-1939 हीरो एचएफ डीलक्स के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त मोटरसाइकिल चोरी के संबंध में पूर्व में थाना काठगोदाम पर एफ.आई.आर.नं0- 133/2025 धारा 303(2)बीएनएस पंजीकृत है। 

गिरफ्तार अभियुक्त

1- सौरभ आर्या पुत्र योगेश आर्या निवासी बागजाला गौलापार थाना काठगोदाम जिला नैनीताल उम्र 26 वर्ष।

 2- संजय बिष्ट पुत्र प्रताप बिष्ट निवासी तल्ला बागजाला गौलापार काठगोदाम थाना काठगोदाम जनपद नैनीताल उम्र – 24 वर्ष है।

गिरफ्तार अभियुक्त गण ने पूछताछ पर बताया कि यह मोटरसाइकिल चोरी की है जिसे वह बेचने के लिए जा रहे थे।

अभियुक्तों से थाना काठगोदाम पर पंजीकृत अन्य मुकदमों से सम्बन्धित चोरी की अन्य मोटर साईकिलों के सम्बन्ध में पूछताछ की गयी तो अभियुक्त सौरभ आर्या उपरोक्त की निशानदेही पर 2 अन्य चोरी की मोटरसाइकिल तथा 2 स्कूटी बरामद की गई।

उक्त चोरी दुपहिया वाहनों के संबंध में भी हल्द्वानी तथा काठगोदाम में पूर्व में अभियोग दर्ज किए गए हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड कैबिनेट ने कई प्रस्तावों पर लगाई मोहर : MBBS इंटर्न का स्टाइपेंड, सरकारी अधिवक्ताओं की फीस बढ़ोत्तरी से लेकर स्वास्थ्य, ऊर्जा, कारागार प्रशासन और विधिक माप विज्ञान से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को दी मंजूरी
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.