ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में तहसील प्रशासन की CSC सेंटरों पर छापेमारीभीमताल : ओखलकांडा में सहकारिता से जुड़े नव निर्वाचित प्रतिनिधियों का भव्य अभिनंदन, 500 से अधिक प्रतिनिधियों ने लिया एकजुटता का संकल्पआउटसोर्स और ठेका कर्मचारियों का सरकार को अल्टीमेटम, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की चेतावनीनंदा महोत्सव में आस्था का अद्भुत संगम: नैनीताल में पंच आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मां नंदा के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर, वीडियो…अंतर-महाविद्यालयी क्रॉस कंट्री में एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, पुरुष टीम बनी चैंपियन तो महिला टीम ने हासिल किया उपविजेता स्थान

रुद्रप्रयाग। पंचम ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। धाम को करीब 10 क्विंटल फूलों से भव्य रूप से सजाया गया है।

आज सुबह 8 बजे विधि-विधान के साथ कपाट खोले जाएंगे, जिसके लिए लगभग 10 हजार श्रद्धालु धाम पहुंच चुके हैं, जबकि 10 से 12 हजार यात्री विभिन्न पड़ावों पर रुके हुए हैं।

बाबा केदार की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली मंगलवार को गौरीकुंड से होते हुए केदारनाथ धाम पहुंची। डोली यात्रा रविवार को ओंकारेश्वर मंदिर से शुरू होकर फाटा और गौरीकुंड होते हुए धाम तक पहुंची, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल रहे।

इसी दिन सुबह 11 बजे तृतीय केदार तुंगनाथ धाम के कपाट भी खोले जाएंगे। बाबा की डोली सुबह 10 बजे चोपता से तुंगनाथ पहुंचेगी।

वहीं बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को खोले जाएंगे। इसके तहत तेल कलश यात्रा के साथ आदि शंकराचार्य की गद्दी योग-ध्यान बदरी मंदिर पहुंच चुकी है।

कपाट खुलने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी केदारनाथ धाम में मौजूद रहेंगे। यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। पैदल मार्ग पर शौचालय, आवास, गर्म पानी, बिजली और खानपान की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, वहीं हर दो किलोमीटर पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से चिकित्सा सहायता केंद्र स्थापित किए गए हैं।

उधर, तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह डोली भी भव्य धार्मिक अनुष्ठानों के बाद भूतनाथ मंदिर से चोपता पहुंची। डोली यात्रा के दौरान महिलाओं ने मंगल गीत गाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालुओं ने पुष्प-अक्षत और पारंपरिक वस्त्र अर्पित कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।

चिलियाखोड़, पगेर और बनियाकुंड सहित विभिन्न पड़ावों पर स्थानीय लोगों ने डोली यात्रा का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान डोली प्रभारी प्रकाश पुरोहित, प्रबंधक बलवीर सिंह नेगी, चंद्रमोहन बजवाल सहित सैकड़ों श्रद्धालु, हक-हकूकधारी और पंच पुरोहित मौजूद रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  ग्राफिक एरा भीमताल परिसर में गूंजा ‘जय बोला जय भगोती नंदा’ का जयघोष, पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया मां नंदा-सुनंदा महोत्सव

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.