ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी/कालाढूंगी। सरस्वती शिशु मन्दिर कालाढूंगी में माघ शुक्ल पंचमी (बसन्त पंचमी )को विद्या की देवी माँ सरस्वती के जन्मोत्सव के पावन दिवस के अवसर पर पुरोहित  जगदीश काण्डपाल जी ने माँ सरस्वती जी की पूजा अर्चना।

हवन 7 दम्पतियों ( जजमानों) से (श्रीमती रिया पांडे -कपिल पाण्डेय, श्रीमती पार्वती सती -पूरन सती,, श्रीमती भावना बिष्ट -बिरेन्द्र बिष्ट,, श्रीमती चम्पा -बंशीधर बुडलाकोटी,, श्रीमती गीता जोशी -राजेश जोशी,, श्रीमती ममता मेहरा -ललित मेहरा , श्रीमती निर्मला- गणेश) से करायी,,श्री कैलाश मिश्रा जी ने हारमोनियम में,अक्षत बिष्ट जी ने ढोलक में सुन्दर ताल देकर सुन्दर काण्ड का पाठ करवाया ।

पुरोहित  शुभाष जोशी जी ने विद्यारम्भ संस्कार (पाटी /पोथी पूजन ) 3वर्ष से 6वर्ष तक के 25 शिशुओं का कराया, माँ सरस्वती जी के जन्मोत्सव पर मा. नगर संघ चालक श्री घनश्याम बौरा जी, राकेश भंडारी जी,कमलेश जी, निर्मल जी, किशन बन गोस्वामी जी कैलाश जी,तारा पांडे जी आनसिंह गैड़ा जी, कर्नल पृथ्वी राज सिंह बिष्ट,राम सिंह नेगी जी, कुंदन जी, दीप पंथ जी, कविता वैलियाल, रेखा गुप्ता सोबन बिष्ट जी सत्यम सनवाल जी, मनोज अधिकारी, ऋतिक गोस्वामी, प्रकाश नैनवाल जी, दीप पंथ जी, कमल जोशी जी आदि, विद्यालय के सभी भैया बहिन, पूर्व छात्र छात्राएँ, नगर के तमाम गण मान् व्यक्ति, विद्यालय स्टाप,पत्रकार,एवं अभिभावकों ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग कर माँ सरस्वती जी की पूजा अर्चना की।

 प्रधानाचार्य गणेश बिष्ट ने विद्यालय में आये हुए सभी का ह्रदय की गहराइयों से आभर ब्यक्त किया और कहा आज से नये सत्र के लिए प्रवेश प्रारम्भ हो गये हैं

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल : ज्यौलीकोट में दूषित पेयजल मामले में बड़ी कार्रवाई, छह इंजीनियर निलंबित; लापरवाही पर CM धामी ने दिखाई सख्ती

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.