नैनीताल। जिला पंचायत अध्यक्ष नैनीताल के चुनाव में अब नया मोड़ आ गया है। अध्यक्ष पद के एक मतपत्र में एक अधिकारी की ओर से टैंपरिंग अथवा ओवर राइटिंग का आरोप लगा है।
मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति जी नरेंद्र व न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय की खंडपीठ ने इस मामले में सुनवाई करते हुए याचिकाकर्ता, राज्य सरकार व राज्य निर्वाचन आयोग के अधिवक्ताओं व अध्यक्ष पद के दोनों प्रत्याशियों से वीडियो व सीसीटीवी देखने को कहा है।
वीडियो व सीसीटीवी गुरुवार की पूर्वाह्न 11 बजे जिलाधिकारी कार्यालय नैनीताल में देखी जाएंगी। कोषागार के लॉकर में सुरक्षित रखी गई सीसीटीवी फुटेज व वीडियोग्राफी को दिखाने की व्यवस्था जिलाधिकारी नैनीताल की ओर से की जाएगी।

बुधवार को जिला पंचायत सदस्य पूनम बिष्ट की याचिका में सुनवाई करते हुए खंडपीठ ने स्पष्ट किया है कि वीडियोग्राफी व सीसीटीवी फुटेज देखने दोनों पक्षों के याचिकाकर्ता की ओर से तीन- सरकार की ओर से तीन अधिवक्ता, निर्वाचन आयोग के अधिवक्ता व अध्यक्ष पद की दोनों प्रत्याशी क्रमश: दीपा दर्मवाल व पुष्पा नेगी सहित नौ लोग शामिल होंगे।

इस दौरान सुरक्षा की जिम्मेदारी एसपी सिटी नैनीताल डा. जगदीश चंद्र के जिम्मे होगी। इस मामले में सुनवाई अब गुरुवार को होगी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कुमाऊं विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी का तीसरा दिन रहा ज्ञानवर्धक, ग्राफीन निर्माण की तकनीक का दिया गया प्रायोगिक प्रशिक्षण

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.