ब्रेकिंग न्यूज़
बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले पर सुप्रीम कोर्ट में आज अहम सुनवाई, फैसले पर टिकी सभी की निगाहेंमुख्यमंत्री धामी का आज हल्द्वानी दौरा , पुलिस अलर्ट, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था चाक-चौबंदहल्द्वानी : काठगोदाम-हैड़ाखान-खनश्यू मार्ग पर बड़ा भूस्खलन, दो दिन बाद भी नहीं खुला रास्ता; 200 गांवों का संपर्क प्रभावित,राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने की युद्धस्तर पर सड़क खोलने की मांगलालकुआं में आवारा पशुओं का आतंक, मुख्य बाजार से गली-मोहल्लों तक खतरा; जिम्मेदारों की चुप्पी पर उठे सवालहल्द्वानी नगर निगम की नई पहल: चौपाटी-फूड प्लाजा से आत्मनिर्भरता को बढ़ावा, ‘हल्द्वानी रील प्रतियोगिता 2026’ का ऐलान

उत्तराखंड की चारधाम यात्रा के लिए देश के कोने-कोने से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। चारों धामों में श्रद्धालुओं की संख्या तेजी से बढ़ रही है। बढ़ती भीड़ पर काबू पाना शासन-प्रशासन के लिए भी चुनौती बनता जा रहा है।

10 मई से शुरू हुई चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में भारी तादाद में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। उत्तराखंड पर्यटन विभाग की तरफ से जो आंकड़ा जारी किए गए हैं, उससे साफ है कि चारधाम यात्रा इस बार सारे रिकॉर्ड तोड़ेगी।

केदारनाथ धाम : केदारनाथ धाम में बड़ी तादाद में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को केदारनाथ धाम में 32253 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। इसमें 21023 पुरुष, 10620 महिलाएं और 610 बच्चे शामिल हैं। 10 मई से अब तक 215930 श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं।

बद्रीनाथ धाम: बद्रीनाथ के कपाट 12 मई को सुबह छह बजे श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले गए थे। भगवान बद्री विशाल के दर्शन के लिए भी भक्तों की भारी भीड़ पहुंच रही है। शुक्रवार को 13027 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। इसमें पुरुष 7691, महिला 4749 और बच्चे 587 हैं। अब तक कुल 70895 श्रद्धालु भगवान बद्री विशाल के दर्शन कर चुके हैं।

गंगोत्री धाम: गंगोत्री धाम में शुक्रवार को 14010 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। इसमें 7573 पुरुष और 6224 महिलाएं और 213 बच्चे हैं। गंगोत्री में अब तक 89324 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं।

यमुनोत्री धाम: उत्तराखंड के यमुनोत्री धाम में शुक्रवार को 15800 श्रद्धालुओं ने मां यमुना के दर्शन किए। इसमें 8092 पुरुष, 7501 महिलाएं और 207 बच्चे शामिल हैं। 10 मई से अब तक मां यमुना के दर्शन 96951 श्रद्धालु कर चुके हैं।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 17 मई शुक्रवार को 75090 श्रद्धालुओं ने चारों धामों के दर्शन किए। 10 मई से शुरू हुई चारधाम यात्रा में अब तक 473100 श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच चुके हैं।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल बैंक के मूल बैंक में विलय का मुद्दा सांसद अनिल बलूनी के समक्ष उठा, NBOA प्रतिनिधिमंडल ने रखी संगठन की मांग

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.