हल्द्वानी। अमृतपुर में दोस्तों के साथ नहाने गया बिंदुखत्ता का युवक गहरे कुंड में डूब गया। दोस्तों ने उसे नदी से बाहर निकालकर बेस अस्पताल पहुंचाया। डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

बिंदुखत्ता के ढलान चक्की गबदा निवासी 19 वर्षीय भुवन भट्ट पुत्र देवकीनंदन भट्ट ने इसी साल गोरापड़ाव स्थित एक कालेज से होटल मैनेजमेंट का कोर्स पूरा किया था और वह राजस्थान के एक होटल में ट्रेनिंग कर रहा था।

कुछ दिन पहले भुवन घर आया था। गुरुवार को वह अपने तीन दोस्त अमित यादव, दीपक यादव व दीपक फुलारा के साथ कार से नहाने के लिए अमृतपुर आया था।

भुवन के दोस्त दीपक ने बताया कि अमृतपुर में सभी नहा रहा थे। इस बीच भुवन गहरे पानी में चला गया और गहराई नापकर आने की बात कही। 10 मिनट तक जब वह वापस नहीं आया तो दीपक उसे देखने गया। जहां भुवन गहराई में डूबा हुआ था।

आसपास में खड़े लोगों की मदद से उसने भुवन को बाहर निकाला और बेस अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि सूचना पर उनकी टीम मोर्चरी पहुंची। जिसके बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई हुई थी।

ततैया के काटने की डर से आगे नहीं गए दोस्त

दीपक यादव ने बताया कि भुवन के साथ वह भी नहाने के लिए गहराई में गया था। जहां पर उसे ततैया ने काट दिया। इसके बाद वह वापस आ गया। ततैया के काटने की बात दो दोस्तों को बताई। दोस्त डर से गहराई में नहाने नहीं गए।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  2270 नशीले टैबलेट के साथ एमआर गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कामयाबी

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.