उत्तराखंड के राष्ट्रीय राजमार्ग 07 पर देवप्रयाग और कीर्ति नगर के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. हादसे की सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया।

शुरुआती जानकारी के अनुसार, कार अनियंत्रित हो गई थी जिसके वजह से गाड़ी अलकनंदा नदी में जा गिरी. इस कार में पांच लोग थे. ये सभी श्रीकोट श्रीनगर के निवासी हैं।

इस दर्दनाक हादसे से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक महिला गंभीर हालत में थी. महिला को बचा लिया गया है और बाकी चार की तलाश जारी है।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंच गईं और तेजी से सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।

हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि हादसा किस कारण से हुआ. शुरुआती जांच में यही कहा जा रहा है कि कार अचानक अनियंत्रित हो गई थी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह इलाका दुर्घटनाओं के लिहाज से काफी संवेदनशील है. यहां पहले भी कई बार इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं. प्रशासन ने भी नदी किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

फिलहाल कार में सवार लोगों का कुछ पता नहीं चल पाया है और सभी की तलाश जारी है. रेस्क्यू टीम पूरी कोशिश कर रही है कि जल्द से जल्द लापता लोगों को ढूंढा जा सके और सुरक्षित निकाला जा सके।

प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करते समय सावधानी बरतें और वाहन चलाते समय गति पर नियंत्रण रखें. जैसे-जैसे नई जानकारी सामने आएगी, हम आपको अपडेट देते रहेंगे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल में विजयदशमी पर मां दुर्गा को भावुक विदाई, सिंदूर खेला के साथ संपन्न हुआ दुर्गा महोत्सव
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.