तराई क्षेत्रों पड़ रही गर्मी और वीकेंड के चलते सरोवर नगरी नैनीताल पर्यटकों से हुई गुलजार

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। देश के तराई क्षेत्रों पड़ रही गर्मी और वीकेंड के चलते मैदानों में रहने वाले लोग गर्मी से बचने के लिए पर्यटक हिल स्टेशनों का रुख कर रहे हैं।

वीकेंड की छुट्टियों के चलते सरोवर नगरी पर्यटकों की आवाजाही से गुलजार हो गई है।

बड़ी संख्या में पर्यटकों के नैनीताल पहुँचने से जहां एक और पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों के चेहरे खिले हुए है तो वही नगर की पार्किंग वाहनो से पूरी तरह पैक हो चुकी है।

नैनीताल में होटलो के कमरे एडवांस बुकिंग पर चल रहे हैं।

मैदानों में गर्मी के चलते पर्यटक नैनीताल का रुख कर रहे हैं ।

नैनीताल पहुँचे पर्यटक यहाँ प्राकृतिक सौंदर्य और ठण्ड मौसम के साथ ही नैनीझील में नौकायन का लुफ्त उठा रहे है।

सराबोर सरोवर नगरी के नाम से मशहूर नैनीताल व आसपास के पर्यटक स्थलों में पर्यटकों की चहल कदमी देखी जा सकती है।

केव गार्डन में भी पर्यटक मस्ती करते हुए दिखाई दिए केप गार्डन में बने गुफाओं में पर्यटको ने खूब इंजॉय किया।

राज भवन हिमालय दर्शन हनुमानगढ़ स्नो व्यू आदि जगहों में पर्यटकों की भीड़ देखने को मिली।

स्थानीय लोगों ने पर्यटकों से अपील की है नैनीताल घूमने के लिए आते हैं तो जगह-जगह कूड़ा करकट ना करें इस शहर को स्वच्छ रखें इसके साथ ही पुलिस प्रशासन ने भी पर्यटकों की सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

हर चौराहे में पुलिस कर्मी तैनात किये है। जिससे नैनीताल आने जाने वाले पर्यटकों को कोई दिक्कतों का सामना ना करना पड़े। 

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल की ऐतिहासिक रामलीला में कलाकारों की साधना, 14 वर्षों से कुंभकरण का दमदार पाठ कर रहे रक्षित शाह
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.