ब्रेकिंग न्यूज़

 किनरों का राम परिवार से पुराना नाता ,रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर किन्नर समाज में भी भारी उत्साह

हल्द्वानी। अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अयोध्या के साथ साथ पूरे देश भर में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

चारों तरफ राम नाम की धूम है क्या बच्चे, क्या बूढ़े और क्या महिलाए सभी जश्न मना रहे हैं.क्योंकि 500 बर्षो के इंतजार के बाद प्रभु राम अपने घर पधार रहे हैं। हर कोई खुशी में डूबा हुआ है।

ऐसा ही एक नजरा हल्द्वानी में देखने को मिला जब किन्नर समाज के लोग राम भंजन में झूमते नजर आए राम भंजन गाकर किन्नर समाज खुशी मना रहा है तथा एक दूसरे को बधाई दे रहा है।

हल्द्वानी स्थित किन्नर समाज की गुरु कशिश मौसी के आवास पर किन्नरों ने राम भंजन को गाया और जमकर झूमे वही किन्नर समाज का कहना है कि बेसब्री से इस पल का इंतजार था हम राम भक्ति में मगन है।

किनर समाज के लोगो का कहना है कि रामलला से पुराना रिस्ता है उन्होंने कहा कि जब अयोध्या में रामलला का जन्म हुआ था तक भी हमारे समाज के लोगो ने अयोध्या में बधाई गाई थी और राजा दशरथ को रामलला के जन्म की बधाई दी थी।

ऐसा ही मौका फिर से अयोध्या और पूरे देश के लिए बन रहा है जब रामलला अपने भव्य मंदिंर में विराजमान होगें 22 जनवरी की तारीख एक दूसरी दिवाली की तरह हमेशा याद रहेगी.एक दिवाली तो आती ही है पर अब हमेशा एक दिवाली 22 जनवरी को भी हमेशा आती रहेगी।

हम इस 22 जनवरी को भी दीवाली जैसे ही नाचते गाते भगवान् राम के नाम के साथ मनाते रहेगें. उन्होंने कहा कि हम लोगो से अपील करना चाहते है कि इस दिन को आप दीवाली की तरह मनाएं जो आज तक कभी ना मनी हो।

उन्होंने कहा कि रामलला को लेकर हमें बहुत खुशी है. 22 जनवरी को हमारे समाज द्वारा गरीबों में कपड़े और भोजन का वितरण किया जायेगा जिसकी तैयारी कर ली गई है इस मौके पर मुख्य रूप से लेला किन्नर, मलती देवी और राहुल मौजूद रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  सड़क पर स्कूली बच्चों की लड़ाई का वीडियो वायरल… SSP मंजूनाथ टीसी ने लिया संज्ञान; बच्चों से लेकर परिजनों और स्कूल प्रबंधन की हुई काउंसलिंग, परिजनों के विरुद्ध हुई कार्यवाही

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.