ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल में मल्लीताल रिक्शा स्टैंड के पास कॉल गर्ल की मांग करने पर पर्यटकों व टैक्सी चालको के बीच हुई मारपीट।

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। नगर के मल्लीताल क्षेत्र में नैनीताल घूमने आए पर्यटकों को कॉल गर्ल की डिमांड करना महंगा पड़ गया। जिस पर टैक्सी चालकों ने पर्यटकों की जमकर धुनाई लर दी। जिसके बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की।

पुलिस जानकारी के अनुसार पंजाबी कॉलोनी जिला मैनपुरी से अपनी फैमिली के साथ कुछ पर्यटक नैनीताल घूमने पहुचे थे। इस बीच पर्यटकों द्वारा नगर के लोकल टैक्सी चालकों से कॉल गर्ल की मांग की गई।

जिस पर टैक्सी चालको ने पर्यटकों की पिटाई कर दी। इसके बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए मल्लीताल कोतवाली में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। 

घायल पर्यटक सुशील गुप्ता के अनुसार वह अपने परिवार के साथ नैनीताल घूमने आए थे मल्लीताल पार्किंग में कार खड़ी कर वह होटल की तरफ जाने लगे तभी कुछ टैक्सी चालक उनके पास आये और उन्हें नैनीताल घूमाने व कॉल गर्ल दिलाने की बात कहने लगे।

सुशील के मना करने पर टैक्सी चालकों ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी जिस से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हाथापाई के दौरान पर्यटक के सिर गम्भीर चोट लगी ह व सिर पर चार टांके आए हैं।

वही टैक्सी चालक सोनू के अनुसार पर्यटक सुशील द्वारा उन्हें गाली देते हुए दलाल कहा गया और कॉल गर्ल की डिमांड की गई जिस पर टैक्सी चालकों की पर्यटकों के साथ बहस हो गई।इस बीच पर्यटकों ने उनके साथ हाथापाई शुरू कर दी जिसमे दोनो को चोटें आई है।

कोतवाल धर्मवीर सोलंकी ने बताया कि दोनों पक्षो की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।तथ्यों के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैना देवी मंदिर प्रांगण में दुर्गा प्रतिमा निर्माण का शुभारंभ, विधि-विधान से हुआ पूजन

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.