ब्रेकिंग न्यूज़

त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग में ग्राम प्रधान के बेटे की चाकू से गोदकर हत्या

आरोपी ने पुलिस को फोन कर खुद किया सरेंडर

चम्पावत। पाटी ब्लॉक में त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग के मामले में एक युवक ने ग्राम प्रधान के बेटे की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आरोपी ने पुलिस को खुद फोन कर घटना की जानकारी दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि मृतक टैक्सी चालक था। पुलिस ने बताया कि हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम करा कर आज परिजनों को सौंपा जाएगा। वहीं हत्यारोपी को भी कोर्ट में पेश किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार बुधवार को देर शाम पनिया निवासी बबलू सिंह ने काजिना निवासी खिलानंद जोशी उर्फ खिलेश (30) पुत्र सुरेश चंद्र जोशी को चाकू गोदकर उसे लहूलुहान कर दिया और इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना भी खुद ही दी।

मौके पर पहुंची पुलिस और 108 सेवा ने खून से लतपथ खिलानंद जोशी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाटी पहुंचाया। यहां डॉ. निफ्ती साह ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी ने बताया कि वह और एक लड़की से प्रेम करता है।

खिलानंद भी उस लड़की को पसंद करता था और उससे बात करता था जो उसे पसंद नहीं था। इसी कारण तैश में आकर उसने घटना को अंजाम दिया है। थाना अध्यक्ष देवनाथ गोस्वामी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। 

Advertisement
यह भी पढ़ें :  एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर ABVP, NSUI और बागी प्रत्याशी के बीच त्रिकोणीय मुकाबले के आसार, 26 सितंबर को नाम वापसी और 29 को मतदान

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.