ब्रेकिंग न्यूज़

बेतालघाट में शीलू कुमार की जनसभा में उमड़ा जनसैलाब, 7–8 हजार की भीड़ से राजनीतिक हलचल

रिपोर्टर: गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। बेतालघाट में आयोजित विधानसभा सम्मेलन के दौरान शीलू कुमार की जनसभा ने अभूतपूर्व भीड़ जुटाकर नया रिकॉर्ड कायम कर दिया। आयोजकों के अनुसार बेतालघाट बाजार से मिनी स्टेडियम तक करीब 7 से 8 हजार लोगों की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे क्षेत्रीय राजनीति में हलचल तेज हो गई है। देहरादून तक इस जनसभा की चर्चा पहुंचने की बात कही जा रही है।

सभा को संबोधित करते हुए शीलू कुमार ने युवाओं के रोजगार, शिक्षा, ग्रामीण सड़कों, स्वास्थ्य सुविधाओं और स्थानीय जनसमस्याओं पर विस्तार से अपने विचार रखे। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए अपना विजन जनता के सामने प्रस्तुत किया, जिस पर लोगों ने उत्साहपूर्वक समर्थन जताया।

शौचालय और एंबुलेंस की घोषणा

सभा के दौरान शीलू कुमार ने महत्वपूर्ण घोषणाएं करते हुए कहा कि बेतालघाट बाजार में उनके प्रयासों से सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही क्षेत्र के लिए एक एंबुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी वादा किया, ताकि आपात स्थिति में लोगों को समय पर स्वास्थ्य सुविधा मिल सके।

उन्होंने पूरे विधानसभा क्षेत्र में जल्द ही जनसंपर्क यात्रा निकालने की भी घोषणा की। इस यात्रा के तहत वे घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात करेंगे और उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुलझाने का प्रयास करेंगे।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

कार्यक्रम में लोक गायक ललित मोहन जोशी, स्वाति भट्ट और पहाड़ी लच्छू ने अपनी प्रस्तुतियों से माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

सभा में भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे, युवा एकता मंच के संस्थापक पवन रावत सहित अनेक सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

युवाओं और ग्रामीणों की बड़ी भागीदारी को देखते हुए माना जा रहा है कि यह सभा नैनीताल क्षेत्र की राजनीति में नया मोड़ ला सकती है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल : विश्वकर्मा जयंती पर पुलिस लाइन नैनीताल में विधि-विधान से हुआ पूजन, SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी ने शस्त्रों और उपकरणों की सुरक्षा व सुचारु संचालन की कामना की

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.