नैनीताल। उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद  ओएनजीसी, विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं कृषि अनुसंधान व विकास सोसायटी और दिव्य हिमगिरि के संयुक्त तत्वावधान में आहूत शिक्षक सम्मान समारोह में कुमाऊं विवि के कुलपति सहित तीन प्राध्यापकों को सम्मानित किया जाएगा।

बताया गया है कि वर्ष 2024 के 7 वें शिक्षक पुरस्कार के लिए नामांकन की जांच के बाद सीएसआईआर भारतीय पेट्रोलियम संस्थान देहरादून के निदेशक डॉ. हरेंद्र बिष्ट की अध्यक्षता में स्क्रीनिंग एवं चयन समिति ने उच्च शिक्षा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों का चयन किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आगामी 23 नवंबर को देहरादून के उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय में प्रस्तावित इस सम्मान समारोह में उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी के हाथों कुमाऊं विवि के कुलपति प्रो. डीएस रावत को वाइस चांसलर ऑफ द ईयर, शोध निदेशक प्रो. नंद गोपाल साहू को एक्सीलेंस इन द रिसर्च ऑफ द ईयर, बायोटेक्नोलॉजी विभाग की प्राध्यापिका प्रो. वीना पांडे को एक्सीलेंस इन द रिसर्च ऑफ द ईयर तथा डीएसबी परिसर नैनीताल के वाणिज्य विभाग की प्राध्यापिका डॉ. पूजा जोशी को टीचर ऑफ द ईयर के सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

इस उपलब्धि पर कुमाऊं विवि के कुलसचिव डॉ. एमएस मंद्रवाल, डीएसबी परिसर की निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा, वाणिज्य विभाग के संकायाध्यक्ष एवं विभागाध्यक्ष प्रो. अतुल जोशी, कुमाऊं विवि शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में बिजली चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 108 एफआईआर की तैयारी; सात टीमों ने सुबह पांच बजे से चलाया व्यापक चेकिंग अभियान

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.