ब्रेकिंग न्यूज़

मृणाल शाह, अचला पनेरू और मेघा शर्मा की सफलता पर विभाग में खुशी का माहौल, प्राध्यापकों ने दी बधाई

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के डी.एस.बी. परिसर, नैनीताल के समाजशास्त्र विभाग के लिए गौरव और हर्ष का अवसर है। विभाग की तीन शोध छात्राओं मृणाल शाह, अचला पनेरू और मेघा शर्मा ने प्रतिष्ठित UGC-NET परीक्षा उत्तीर्ण कर विभाग का नाम रोशन किया है। छात्राओं की इस उपलब्धि से विभाग में खुशी का माहौल है।

मृणाल शाह और अचला पनेरू समाजशास्त्र विभाग की प्रो. ज्योति जोशी के निर्देशन में शोध कार्य कर रही हैं, जबकि मेघा शर्मा प्रो. अर्चना श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में अपने शोध कार्य को आगे बढ़ा रही हैं। शोध कार्य के साथ-साथ तीनों छात्राओं ने UGC-NET परीक्षा में सफलता हासिल कर अपनी शैक्षणिक प्रतिभा और मेहनत का परिचय दिया है।

तीनों छात्राओं की सफलता को विभाग के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए विभागाध्यक्ष सहित समस्त प्राध्यापकों ने उन्हें बधाई दी। प्राध्यापकों ने कहा कि शोध एवं उच्च शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर परिश्रम और समर्पण से छात्राएं भविष्य में भी नई उपलब्धियां हासिल करेंगी।

विभागीय प्राध्यापकों ने मृणाल शाह, अचला पनेरू और मेघा शर्मा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी इसी प्रकार शैक्षणिक एवं शोध क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

छात्राओं की इस सफलता को उनके परिवार, शोध निर्देशकों और समाजशास्त्र विभाग के लिए भी गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन से शोक की लहर, पत्रकारिता जगत में गहरा शोक, सांसद अजय भट्ट, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, एसएसपी मंजुनाथ टी.सी. ने परिजनों को बंधाया ढांढस

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.