ब्रेकिंग न्यूज़

मेष

सन्तुलित आहार और दिनचर्या जैसे नियमों का सख्ती से पालन करें। अपने अधिकारों का गलत उपयोग करने के कारण अपमान झेलना पड़ सकता है।व्यापारी उधार में माल की बिक्री करने से बचें तो उत्तम होगा।

वृषभ
किसी निकटस्थ व्यक्ति से शुभ समाचार मिलेगा। नया कारोबार शुरू कर सकते हैं। जटिल कार्यों को आसानी से पूर्ण कर लेंगे। समाज में आपको लोकप्रियता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपका एकछत्र प्रभुत्व हो सकता है। लवमेट्स के साथ क्वालिटी टाइम बितायेंगे।

मिथुन
कारोबार में परम्परागत तरीकों का पालन करेंगे। आर्थिक योजना बनाने के लिये दिन विशेष रूप से शुभ है।घर में लोगों के चहेते बने रहेंगे। प्रशासन से जुड़े लोग अपनी जिम्मेदारियों को लेकर काफी निष्ठावान होने वाले हैं। नौकरी में बदलाव करने के अवसर मिलेंगे।

कर्क
चापलूस लोग धोखा दे सकते हैं। इसीलिये लोगों की बातों पर ज्यादा ध्यान न दें। स्वास्थ्य बहुत ही अच्छा रहेगा। भीतर आत्मविश्वास और उत्साह का संचार होगा। कार्यक्षेत्र में काफी तीव्रता के साथ काम करेंगे।

सिंह
दूसरों के दोष दर्शन में समय बर्बाद न करें। सुखद परिणाम प्राप्त होगा।नौकरी पेशा लोगों को सावधानी से काम करना चाहिये। अति आत्मविश्वास के कारण आपके काम बिगड़ सकते हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। मन में कुण्ठा न पनपने दें।

कन्या
परिवार में प्रेम और सामंजस्य अच्छा रहेगा। व्यापार में बड़े प्रोजेक्ट्स मिलने के योग बन रहे हैं।सरकारी सेवा से जुड़े लोगों को बड़ा पद मिल सकता है। दूसरों की सलाह के बजाय अपनी योजनाओं को प्राथमिकता दें।

तुला
नव विवाहित जोड़े आज काफी रोमान्टिक पल का आनन्द लेंगे। अपने लक्ष्य फोकस बनाये रखें। भाई-बहनों के साथ हँसी-मजाक का आनन्द उठायेंगे। बच्चे माता-पिता की आज्ञा का पालन करेंगे। बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें। आय के नए स्रोत मिलेंगे।

वृश्चिक
बच्चों के प्रति आपका मोह बढ़ेगा। सामाजिक कार्यों में योगदान की लोग काफी प्रशंसा करेंगे।घर का वातावरण सुमधुर रहेगा। व्यक्तिगत कार्यों को लेकर बड़ा जोखिम न लें। विपरीत लिंग के लोग आपसे काफी आकर्षित हो सकते हैं। आर्थिक चिंता दूर हो सकती है।

धनु

किसी प्रिय मित्र से सम्बन्धों में खटास आ सकती है।बातचीत के दौरान शब्दों की मर्यादा का ध्यान रखें। यात्रा के दौरान असुविधा होने की सम्भावना रहेगी। माता की सेहत का विशेष ध्यान रखें। किसी काम को लेकर यात्रा कर सकते हैं।

मकर
उच्च अधिकारी उन्नति से काफी उत्साहित रहेंगे। करियर को लेकर खुशखबरी मिलेगी। घर के लिये नये सामान खरीद सकते हैं। अपने से बड़ों की बातें ध्यान से सुनें। सोशल मीडिया पर आपकी सक्रियता बढ़ेगी।

कुंभ
निवेश के लिये समय अच्छा है। नौकरी पेशा जातक पैसों को लेकर थोड़े चिन्तित हो सकते हैं।भविष्य को लेकर योजना बनायेंगे। घर में अनुशासन बनाये रखने का प्रयास करेंगे। एकान्त और शान्ति में समय बिताना आज काफी पसन्द होगा।

मीन
घर की सफाई के दौरान कोई पुरानी लेकिन जरूरी वस्तु आपको मिल सकती है। कार्यों की प्रशंसा दूर-दूर तक होगी। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव दूर होगा। अपने जीवनमूल्यों को लेकर गौरव की अनुभूति होगी। शाम के समय परिजनों के साथ वार्तालाप का आनन्द उठायेंगे।

यह भी पढ़ें :  राष्ट्रीय खेल दिवस पर डीएसबी परिसर में मेजर ध्यानचंद को किया गया याद
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.