ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में तहसील प्रशासन की CSC सेंटरों पर छापेमारीभीमताल : ओखलकांडा में सहकारिता से जुड़े नव निर्वाचित प्रतिनिधियों का भव्य अभिनंदन, 500 से अधिक प्रतिनिधियों ने लिया एकजुटता का संकल्पआउटसोर्स और ठेका कर्मचारियों का सरकार को अल्टीमेटम, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की चेतावनीनंदा महोत्सव में आस्था का अद्भुत संगम: नैनीताल में पंच आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मां नंदा के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर, वीडियो…अंतर-महाविद्यालयी क्रॉस कंट्री में एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, पुरुष टीम बनी चैंपियन तो महिला टीम ने हासिल किया उपविजेता स्थान

मेष

आज दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप के कारण आपका अपमान हो सकता है। सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ेंगे। व्यक्तिगत स्वार्थों को पीछे रखते हुए लोकहित के लिए काम करें। ठण्डी वस्तुओं का सेवन करें।

वृष

आज कुछ कारणों से आपके फोकस में कमी आयेगी। परिवार में उथल-पुथल हो सकती है। शाम के समय सत्सङ्ग और ध्यान आदि में मन लगा सकते हैं। अचल संपत्ति को लेकर कोई बड़ा निर्णय न लें। प्रेमी जन के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें।

मिथुन

आज अपनी अपेक्षाओं के अनुसार मेहनत नहीं कर पायेंगे। मन में बैठे डर को निकालने का प्रयास करें। सार्वजनिक उत्सवों में सम्मिलित हो सकते हैं। लेकिन आप उससे सन्तुष्ट शायद ही रहें। शोध कार्यों में आज आपको सफलता मिल सकती है।

कर्क

आज कार्यक्षेत्र में नया परिवर्तन आपके जीवन में बदलाव ला सकता है। व्यवसायिक पार्टनर के साथ समय बितायेंगे। कर्जों को चुकाने में सफलता मिलेगी। जिस अवसर का इंतजार कर रहे थे, वह आपको आज मिल सकता है।

सिंह

आज आपकी मांसपेशियों में दर्द हो सकता है। किसी पर भी आंख मून्दकर भरोसा न करें। दांपत्य संबंधों में प्रेम भावना बढ़ेगी। अपनी क्षमता का सही उपयोग करेंगे। जीवनसाथी को पर्याप्त समय अवश्य दें। व्यापार में आपको अपेक्षा से अधिक धन लाभ होगा।

कन्या

आज आपको कुछ विरोधाभासी स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। मन में अनावश्यक विषयों के विचार चलते रहेंगे। इसीलिए आपको खाली नहीं बैठना चाहिए। सेहत को लेकर की गई लापरवाही भविष्य में नुकसान देह सिद्ध हो सकती है।

तुला

आज अपनी बुद्धि विवेक से काम करेंगे तो सफलता मिलेगी। मन में दबी हुई भावनाओं को तुरन्त व्यक्त न करें। कर्मचारियों की सहायता से आपका कार्यभार कम होगा। वृद्धजनों की सेवा करेंगे। शाम को थोड़ा अकेलापन महसूस होगा।

वृश्चिक

आज आप आवश्यक सामान की ख़रीदारी कर सकते हैं। दैनिक आय में वृद्धि होगी। अविवाहित लोगों के लिए विवाह से संबंधित कोई रिश्ता सामने आ सकता है। मन में छिपे हुए भय को दूर करने का प्रयास करें। गृहस्थ जीवन में खुशहाली रहेगी।

धनु

आज समाजसेवा को लेकर मन में भाव उत्पन्न होंगे। कार्यक्षेत्र में टीमवर्क के कारण सभी कार्य आसानी से सफल होंगे। कार्यक्षेत्र में ऐच्छिक सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। किसी की आलोचना न करें। तकनीकी कार्यों में रुचि लेंगे।

मकर

आज महिला सहकर्मियों का अपमान न करें। अधिक देर बैठकर काम करने से नुकसान होगा। सिरदर्द और माइग्रेन की समस्या हो सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपको विजय प्राप्त होगी। विवाह से जुड़ी समस्याओं को लेकर ज्यादा परेशान न हों।

कुंभ

आज उच्च अध्ययन में सफलता मिलेगी। संतान के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। मानसिक अन्तर्द्वंद का शिकार हो सकते हैं। भविष्य को लेकर योजना बनायेंगे। किसी पुराने मित्र की मुलाक़ात से आनन्द की अनुभूति होगी। दांपत्य जीवन की कठिनाई दूर होगी।

मीन राशि

आज आप काम में व्यस्त रह सकते हैं, आपका नेटवर्क बढ़ सकता है और नेटवर्क की मदद से आपको बिजनेस और कामकाज के मामले में कोई बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है। साझेदारी में नवप्रवर्तन की शुरुआत करने की संभावना है। आपको अपने व्यवसाय में कुछ निवेश मिल सकता है, जिससे निकट भविष्य में आपका व्यवसाय बढ़ेगा। फिल्म, ग्लैमर, घरेलू सामान, इंटीरियर से जुड़े जातक बेहतर करेंगे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  124वें श्री नंदा देवी महोत्सव का भव्य शुभारंभ, ‘मां नंदा-सुनंदा’ के जयकारों से गूंजा नैनीताल

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.