उत्तराखंड मंडी परिषद में मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर श्रमिकों को टूल किट वितरण किया गया

रिपोर्ट : नरेश सिंह बिष्ट 

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर आज उत्तराखंड मंडी परिषद अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू ने श्रम विभाग के सहयोग से मजदूरों को टूल किट बाटे है।

टूल किट वितरण का कार्यक्रम हल्द्वानी मंडी परिसर में आयोजित किया गया जिसमें नैनीताल सांसद अजय भट्ट बीजेपी जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट समेत कई अन्य नेता मौजूद थे।

इस दौरान श्रम विभाग की कई जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई मंडी परिषद अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है।

मजदूर जिनकी बदौलत राज्य के अंदर निर्माण के कार्य हो रहे हैं उनको श्रम विभाग के सहयोग से टूल किट वितरण किया गया है।

उन्होंने कहा मुख्यमंत्री मजदूर की बहुत चिंता करते हैं उत्तरकाशी के स्लिक्यारा टनल में कई मजदूर फंस गए थे।

जिनको निकालने के दौरान मुख्यमंत्री ने सिलक्यारा में कैंप किया था।

ऐसे में आज कम पुष्कर धामी की जन्मदिन पर मजदूरों को टूल किट बांटे गए हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  दर्दनाक सड़क हादसा: पेरेंट्स मीटिंग में जा रही मां और 6 वर्षीय बेटी की मौत, दूसरी बेटी गंभीर घायल

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.