नैनीताल में पीलीभीत के पर्यटक की गाड़ी ने पुलिस हुटर और पुलिस लाइट लगाकर किया नगर में प्रवेश पुलिस ने काटा भारी भरकम चालान

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। पीलीभीत के पर्यटकों ने गाड़ी में पुलिस हूटर और पुलिस लाइट लगा के किया नैनीताल सिटी में प्रवेश,तल्लीताल पुलिस ने काटा भारी भरकम चालान…पीलीभीत के पर्यटक अपनी कार इनोवा Up 32HY1200 में हूटर बजाते हुए आ रहे थे।

जिसकी सूचना जैसे ही चीता मोबाइल शिवराज सिंह राणा को मिली डॉट पर उपरोक्त कार को रुकवा लिया गया और ,चालक रहमत हुसैन से जब पुलिस हूटर और पुलिस लाइट लगाने का कारण पूछा गया तब उसके द्वारा बताया गया ये गाड़ी चुनाव में लगी थी।

उसके बाद उसके द्वारा उसे उतारा ही नहीं गया, हूटर और पुलिस लाइट उतरवा कर चालक का एमवी एक्ट के अंतर्गत तल्लीताल पुलिस द्वारा भारी भरकम चालान किया गया

Advertisement
यह भी पढ़ें :  अखिलेश यादव के बयान पर भड़की पहाड़ी आर्मी, आज बुद्ध पार्क में किया पुतला दहन

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.