ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में तहसील प्रशासन की CSC सेंटरों पर छापेमारीभीमताल : ओखलकांडा में सहकारिता से जुड़े नव निर्वाचित प्रतिनिधियों का भव्य अभिनंदन, 500 से अधिक प्रतिनिधियों ने लिया एकजुटता का संकल्पआउटसोर्स और ठेका कर्मचारियों का सरकार को अल्टीमेटम, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की चेतावनीनंदा महोत्सव में आस्था का अद्भुत संगम: नैनीताल में पंच आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मां नंदा के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर, वीडियो…अंतर-महाविद्यालयी क्रॉस कंट्री में एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, पुरुष टीम बनी चैंपियन तो महिला टीम ने हासिल किया उपविजेता स्थान

अल्मोड़ा। सुदूरवर्ती क्षेत्र देघाट से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। रविवार को ग्राम चिन्तोली के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे के समय ट्रैक्टर-ट्रॉली में चार लोग सवार थे। अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ने से वह खाई की ओर पलट गया। घटना की सूचना ग्राम प्रहरी चंदन सिंह ने तत्काल देघाट थाना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद सभी घायलों को मलबे से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) देघाट पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया।

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान दर्शन सिंह (24 वर्ष) पुत्र छोदाण सिंह तथा चन्दन सिंह (24 वर्ष) पुत्र प्रेम सिंह, दोनों निवासी ग्राम चिन्तोली के रूप में हुई है। वहीं गोपाल सिंह (24 वर्ष) पुत्र गब्बर सिंह और नरेन्द्र सिंह (18 वर्ष) पुत्र दीवान सिंह गंभीर रूप से घायल हैं।

चिकित्सकों ने घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  डीएसबी परिसर छात्रसंघ चुनाव को लेकर पुलिस-प्रशासन सख्त, नियम तोड़ने पर निरस्त होगा नामांकन

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.