ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। रामनगर रोड स्थित बैलपड़ाव क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो महिलाओं की जान चली गई। तेज रफ्तार मारुति स्विफ्ट कार ने सड़क किनारे पैदल चल रही दोनों महिलाओं को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब 3:02 बजे पुलिस को सूचना मिली कि पुरानी पुलिस चौकी बैलपड़ाव के पास वाहन संख्या UK 19B 8791 के चालक ने लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाते हुए दो महिलाओं को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गईं।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान कमला देवी (54) पत्नी शिवराज सिंह अधिकारी और पुष्पा देवी (55) पत्नी केवलानंद भट्ट, निवासी पट्टापानी, बैलपड़ाव के रूप में हुई है।

कालाढूंगी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दुर्घटना में शामिल कार को कब्जे में लेकर चौकी परिसर में खड़ा कर दिया गया है। शवों का पंचनामा भरकर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है, जबकि आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल : ज्योलिकोट में दूषित पानी से बढ़ा बीमारी का खतरा, 50 से अधिक पीलिया मरीज सामने आने से मचा हड़कंप, पीड़ितों से मुलाकात करने पहुचे हेम आर्य 

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.