ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में तहसील प्रशासन की CSC सेंटरों पर छापेमारीभीमताल : ओखलकांडा में सहकारिता से जुड़े नव निर्वाचित प्रतिनिधियों का भव्य अभिनंदन, 500 से अधिक प्रतिनिधियों ने लिया एकजुटता का संकल्पआउटसोर्स और ठेका कर्मचारियों का सरकार को अल्टीमेटम, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की चेतावनीनंदा महोत्सव में आस्था का अद्भुत संगम: नैनीताल में पंच आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मां नंदा के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर, वीडियो…अंतर-महाविद्यालयी क्रॉस कंट्री में एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, पुरुष टीम बनी चैंपियन तो महिला टीम ने हासिल किया उपविजेता स्थान

पति विदेश गया पत्नी ने कर ली सुसाइड,हल्द्वानी में दो बच्चों के सामने मां ने खाया जहर

हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने कथित रूप से जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 27 वर्षीय उर्मिला देवी, मूल निवासी बैरीनाग (जिला पिथौरागढ़), काठगोदाम थाना क्षेत्र के बैडीखत्ता दमुवाढुंगा में अपने दो छोटे बच्चों के साथ किराए के मकान में रह रही थी। बताया जा रहा है कि महिला के पति कृष्ण कुमार पिछले तीन वर्षों से लंदन में हैं।

परिजनों के अनुसार, उर्मिला देवी अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए करीब तीन साल से यहां रह रही थी। शनिवार शाम को उसने अपने ही बच्चों (8 वर्षीय बेटी और 5 वर्षीय बेटे) के सामने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर आसपास के लोगों ने उसे तुरंत हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया, जहां रविवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

काठगोदाम थाना प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  डीएसबी परिसर के समाजशास्त्र विभाग की तीन शोध छात्राओं ने उत्तीर्ण की UGC-NET परीक्षा

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.