ब्रेकिंग न्यूज़

बिग ब्रेकिंग :  नैनीताल के पदमपुर इंटर कॉलेज में आज कक्षा नवी के छात्र की अचानक हुई मौत से स्कूल में और परिवार में कोहराम मचा 

रिपोर्टर- गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। भीमताल  से 10 किलोमीटर दूर पदमपुरी इंटर कॉलेज में आज कक्षा नवी के छात्र की मौत होगी स्कूल में अपने सहपाठी के साथ बैठा यह बालक अचानक स्वास्थ्य खराब हो गया।

इसके बाद विद्यालय के शिक्षकों द्वारा परिवार जन को सूचना दी गई छात्र को नजदीकी अस्पताल में लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार कर हायर सेंटर के लिए भेजा गया लेकिन बीच में ही स्वास्थ्य खराब होने के कारण उसे भीमताल स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया।

जहां पर डॉक्टरों द्वारा मृत्यु घोषित कर दिया गया। वहीं स्कूल और परिजनों में छात्र की मौत का कोहराम मचा परिजन का कहना है कि बच्चे को स्कूल भेजा था जहां उन्हें उसके स्वास्थ्य खराब होने की खबर आई थी।

जिसके बाद वह अस्पताल लेकर आए हैं,कक्षा नवी में पढ़ने वाला यह छात्र संजय कुमार 13 साल का था फिलहाल शव को परिजन को सौंप दिया गया है ।

यह भी पढ़ें :  कुमाऊं विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने संभाला अतिरिक्त कार्यभार, विश्वविद्यालय परिवार ने किया भव्य स्वागत

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.