रानीखेत  में मीना बाजार के पास भू-स्खलन के कारण गिरा पेड़, कच्ची दुकानों को पहुंचा नुकसान।

रिपोर्ट- बलवन्त सिंह रावत

रानीखेत। प्रदेश मे बीते दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण कई क्षेत्रो से भू-स्खलन व सड़क मार्ग बंद होने की खबरें आ रही हैं।

वही नगर में आज राजकीय चिकित्सालय के निचले हिस्से में भू-स्खलन के चलते पेड़ गिरने से मुख्य सड़क पर स्थित दुकानों को नुक़सान पहुंचा है। मुख्य सड़क पर पेड़ गिरने से कुछ समय यातायात बाधित रहा।रानीखेत : मीना बाजार के पास भू-स्खलन के कारण गिरा पेड़, दुकानों को पहुंचा नुकसान

भू-स्खलन से चिकित्सालय का भवन भी खतरे‌‌ की‌ जद में आ गया‌ है। वही नरसिंह स्टेडियम के समीप स्टेशन हेडक्वार्टर के पास भी एक बिशालकाय पेड़ के गिरने से कुछ समय यातायात बाधित रहा।

जिसके बाद कैण्ट कर्मचारियो व पुलिस के जवानो द्वारा पेड़ को वुडकटर से काटने की कार्रवाई की गई।

बता दें कि दो दिनो से हो रही बारिश के चलते आज राजकीय चिकित्सालय और कैंट कर्मचारी निवास की दिशा से भू-कटाव होने के कारण पेड़ों के गिरने से मुख्य सड़क पर बनी कच्ची दुकानों को नुक़सान पहुंचा है।रानीखेत : मीना बाजार के पास भू-स्खलन के कारण गिरा पेड़, दुकानों को पहुंचा नुकसान

राजकीय चिकित्सालय की भूमि से हो रहे भू कटाव के कारण पेड़ मुख्य सड़क पर स्थित नूतन बार एवं रैस्टोरेंट की ओर झूल‌ गया।

जहां विद्युत लाइनों से खतरे को देखते हुए विद्युत विभाग द्वारा शट डाउन लिया गया।

वही मौके पर पहुंचे पुलिस के जवान भीड़ को व्यवस्थित करने व यातायात को नियंत्रित करने में जुटे रहे। इस घटना से इलाके में अफरा तफरी रही।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य के गरमपानी पहुंचने पर भव्य स्वागत, भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाला रोड शो

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.