डा. अनिल कपूर डब्बू बोले — तिवारी जी की सोच थी, “विकास की राजनीति ही सच्ची राजनीति है”

हल्द्वानी। पूर्व मुख्यमंत्री एवं विकास पुरुष स्व. नारायण दत्त तिवारी जी की जयंती एवं पुण्यतिथि के अवसर पर शनिवार को मंडी परिसर हल्द्वानी में उनकी प्रतिमा का अनावरण एवं स्व. नारायण दत्त तिवारी पार्क का उद्घाटन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तराखण्ड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड के अध्यक्ष डा. अनिल कपूर डब्बू ने किया। इस अवसर पर डा. कपूर ने कहा कि स्व. तिवारी जी सच्चे जननायक थे।

जिन्होंने उत्तराखण्ड और उत्तर प्रदेश—दोनों ही राज्यों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उन्होंने कहा कि तिवारी को “विकास पुरुष” के रूप में इसलिए जाना जाता है क्योंकि उन्होंने शिक्षा, उद्योग, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में अमिट छाप छोड़ी।

डा. अनिल कपूर डब्बू ने कहा कि मंडी परिषद किसानों के हित में लगातार कार्य कर रही है और भविष्य में किसानों की सुविधा हेतु सर्वांगीण विकास की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि स्व. तिवारी जी की सोच थी कि विकास की राजनीति ही सच्ची राजनीति है, और आज समाज को दलगत सीमाओं से ऊपर उठकर उसी भावना से आगे बढ़ने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनसमूह उपस्थित रहा। सभी ने विकास पुरुष स्व. नारायण दत्त तिवारी जी को नमन करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में दर्जा राज्य मंत्री सुरेश भट्ट, शंकर कोरंगा, दिनेश आर्या, मेयर गजराज बिष्ट, हुकुम सिंह कुंवर, मोहन गिरी गोस्वामी, दीपक बल्यूटिया सहित अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल पहुंचे राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य, कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे के साथ किया जोरदार स्वागत
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.