नैनीताल। नगर कांग्रेस कमेटी, नैनीताल द्वारा उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व राज्यपाल,पर्वत पुत्र स्वर्गीय नारायण दत्त तिवारी के 100 वीं जयंती / 7 वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यालय, तल्लीताल में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल ने श्रद्धेय स्व. तिवारी जी को उनके जन्म शताब्दी पर याद करते हुए कहा कि उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रहते हुए उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों के लिए उनका हमेशा स्मरण किया जाएगा।

नगर अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल ने कहा कि नगर कांग्रेस कमेटी,नैनीताल एक स्वर में प्रदेश सरकार से मांग करती है कि कुमाऊं विश्वविद्यालय का नाम स्वर्गीय नारायण दत्त तिवारी जी के नाम पर रखा जाए।

इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष डा.सरस्वती खेतवाल, वरिष्ठ कांग्रेसी मोहन कांडपाल, राजू लाल,पूर्व दायित्वधारी रईस भाई,पप्पू कर्नाटक, नगर महामंत्री कैलाश अधिकारी, नगर सचिव बंटू आर्य,व्यापार मंडल उपाध्यक्ष नासिर भाई, विरेंद्र सिंह बिष्ट,ललित सिंह बोरा,पूर्व उपसचिव छात्रसंघ गौरव कुमार ,विनोद परिहार मो.जुनैद आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कुमाऊं : महिला अस्पताल में प्रसव के दौरान मां और नवजात की मौत, स्वास्थ्य सेवाओं पर उठे सवाल
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.